Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराकर बनाई बढ़त

Updated on Wednesday, August 05, 2015 10:29 AM IST

क्वे (फ्रांस) -  भारतीय हाकी टीम ने अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए यूरोपीय दौरे के पहले मुकाबले में मेजबान फ्रांस को 2-0 से शिकस्त दी। सोमवार रात खेले गए इस मुकाबले में भारत के चिंगलेनसना सिंह और एसवी सुनील ने अपने एक-एक गोल से भारतीय टीम को मजबूत करते हुए यूरोपियन टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और मैच अपनी टीम के नाम किया। मिडफील्डर चिंगलेनसना ने 18वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। दोनों ही टीमों ने पहले क्वार्टर में एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक प्रयास किए, लेकिन भारत को मिली बढ़त से फ्रांस पर दबाव बन गया, जो मैच के अंत तक कायम रहा।

 

कप्तान सरदार सिंह की अगवाई में भारतीय खिलाडिय़ों ने फ्रांस को बराबरी का भी मौका नहीं दिया और दूसरे क्वार्टर में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी। मिडफील्डर एसके उथप्पा, दानिश मुज्तबा और देविंदर वाल्मीकि ने उच्च स्तरीय हाकी का प्रदर्शन किया। एसवी सुनील ने 26वें मिनट में अपनी टीम की ओर से दूसरा गोल दागकर फ्रांस को 2-0 से पीछे कर दिया और यह बढ़त मैच के अंत तक कायम रखी। तीसरे क्वार्टर में मेजबान टीम ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन वह भारतीय खिलाडिय़ों के खिलाफ सफल साबित नहीं हुए । फ्रांस ने बढ़त को कम करने के कई प्रयास किए, लेकिन भारतीय टीम ने उनके हर प्रयास को नाकाम किया और मैच 2-0 से अपने नाम किया। भारत अपना दूसरा और अंतिम मुकाबला फ्रांस के खिलाफ ही वेट्टिग्स स्पोट्र्स सेंटर में खेलेगा। पूर्व कोच पॉल वान एस को उनके पद से हटाए जाने के बाद रोलेंट ऑल्टमेंस को इस दौरे के लिए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। यह यूरोपीय दौरा इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले हाकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया गया है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X