Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

गाले में शिखर और विराट के बल्ले से टूटा 22 साल पुराना रिकार्ड

Updated on Friday, August 14, 2015 11:09 AM IST

गाले - श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट के पहले दिन फिरकी गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन शिखर धवन (134) और कप्तान विराट कोहली (103) की बदौलत भारत को जीत की खुशबू आने लगी है। धवन और कोहली ने गुरुवार को जहां भारत को पहली पारी में 192 रन की मजबूत बढ़त दिला दी, वहीं अश्विन और मिश्रा ने श्रीलंका की दूसरी पारी में दोनों ओपनरों को पैवेलियन भेजकर टीम की स्थिति और मजबूत कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी में 117.4 ओवरों में 375 का स्कोर बनाया, वहीं दूसरी ओर श्रीलंका ने दिन का खेल पूरा होने तक अपनी दूसरी पारी में चार ओवरों में पांच रन पर दो विकेट गंवा दिए।

 

धमिका प्रसाद (03) और कुमार संगाक्कारा (01) नाबाद हैं। श्रीलंका अब भी 187 रन पीछे हैं और उसके पास आठ विकेट शेष हैं। दबाव में दिख रही श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी की खराब शुरुआत की और दिमुथ करुणारत्ने (शून्य) और कौशल सिल्वा (शून्य) खाता खोले बिना बोल्ड हो गए। दिमुथ को अश्विन ने और सिल्वा को मिश्रा ने पैवेलियन पहुंचाया। इससे पहले भारत की ओर से विराट और शिखर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीसरे विकेट के लिए 64.3 ओवर में 227 रन की जबरदस्त दोहरी शतकीय साझेदारी की। इसके अलावा रिद्धिमान साहा (60)ने अर्द्धशतक जमाया। मैच के दूसरे दिन की शुरुआत भारत ने पहली पारी में बुधवार के दो विकेट पर 128 रन से की, जब धवन 53 और विराट 45 रन पर नाबाद थे। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी रन गति को बखूबी आगे बढ़ाते हुए लगातार रन बटोरे और शतक जड़े। धवन ने 271 गेंदों का सामना किया और 13 चौके लगाकर 134 रन की बेहतरीन पारी खेली। धवन का यह टेस्ट करियर का चौथा शतक है, जबकि कप्तान विराट ने 191 गेंदों में 11 चौके लगाकर 103 रन की पारी खेली और करियर का 11वां टेस्ट शतक जड़ा। यह पहला मौका है, जब किसी भारतीय जोड़ी ने श्रीलंका में तीसरे विकेट के लिए दोहरी शतकीय साझेदारी निभाई हो, जबकि ओवरआल शिखर धवन और भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की 227 रन की साझेदारी इस विकेट के लिए भारत की ओर से टेस्ट में 16वीं 200 से अधिक की साझेदारी है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X