Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

अश्विन ने पहले ही दिन ढहाई लंका

Updated on Thursday, August 13, 2015 19:07 PM IST

गाले - भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (46 रन पर छह विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी और फिर शिखर धवन तथा कप्तान विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिये 1० रन की नाबाद शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आलराउंड प्रदर्शन कर श्रीलंका को दबाव में ला दिया। भारत ने श्रीलंका को उसकी पहली पारी में चायकाल तक ही 49. 4 ओवर में 183 के स्कोर पर ढेर करने के बाद अपनी पहली पारी में 34 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिये हैं। भारत के आठ विकेट अभी सुरक्षित हैं और वह श्रीलंका के स्कोर से 55 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाज धवन 53 और विराट 45 रन पर नाबाद हैं।

 

ओपनर लोकेश राहुल के ०7 रन पर सस्ते में आउट होने के बाद धवन और विराट ने तीसरे विकेट के लिये 1०० रन की नाबाद साझेदारी कर ली। धवन ने 1०3 गेंदों में छह चौके लगाकर नाबाद 53 रन बनाये जबकि विराट ने 77 गेंदों में सात चौके लगाकर नाबाद 45 रन बनाये। रोहित ०9 रन बनाकर आउट हुये। इससे पहले भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अविश्वसनीय गेंदबाजी करते हुये 13.4 ओवर में 46 रन देकर छह विकेट निकाले। अश्विन का यह  प्रदर्शन श्रीलंका में किसी भारतीय गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आखिरी बार 31 जुलाई 2००8 में आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गाले में ही 1०2 रन पर छह विकेट का बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अश्विन ने इस प्रदर्शन से हरभजन सहित पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ,अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, चेतन शर्मा और मनिंदर सिंह को पीछे छोड़ दिया है।

 

अश्विन ने तिरिमाने(13), संगकारा(०5), मैथ्यूज(64), मुबारक (शून्य), धमिका (शून्य), हेरात (23) को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा मिश्रा ने छह ओवरों में 2० रन देकर चांडीमल(59) और थारडू कौशल(शून्य) के विकेट लिये जबकि इशांत को 11 ओवरों में 3० रन पर एक और आरोन को 11 ओवर में 68 रन पर एक विकेट मिला। श्रीलंका की ओर से धमिका प्रसाद ने सात ओवर में 22 रन देकर एक विकेट और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने चार ओवर में 12 रन देकर एक विकेट निकाला। इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया लेकिन अपने दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा के करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज को यादगार बनाने के मेजबान टीम के दावे पहले ही दिन हवा होते दिखे और टीम अपनी पहली पारी में मात्र 49 ओवरों में चायकाल तक ही 183 के स्कोर पर सिमट गई। 

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X