Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

विराट कोहली की अगुवाई में मिशन श्रीलंका आज से

Updated on Thursday, August 06, 2015 11:30 AM IST

कोलंबो - भारतीय क्रिकेट टीम 22 साल बाद श्रीलंका की जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बेताब है और युवा कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में लगभग संपूर्ण नई और कम अनुभवी टीम गुरुवार से श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में अपनी तैयारियां परखने उतरेगी। पहली बार पूर्ण टेस्ट सीरीज में कप्तानी संभाल रहे रहे विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रीलंका में 22 साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरी है। भारत जैसी मजबूत टीम के लिए यह लक्ष्य इसलिए मुश्किल कहा जा सकता है, क्योंकि टीम पूरी तरह से नई और गैर अनुभवी है, जिसमें शामिल 10 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट खेलने उतर रहे हैं।

 

भारतीय टीम इस सीरीज को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रीलंका में पहुंचने के 24 घंटे बाद ही उसने अपना अभ्यास शुरू कर दिया। विराट के साथ इंडोर स्टेडियम में शिखर धवन, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे सभी ने नेट पर काफी देर बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। टीम के लिए श्रीलंका बोर्ड एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मुख्य सीरीज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम बहुत अधिक अभ्यास के साथ श्रीलंका नहीं पहुंची है। पुजारा, लोकेश राहुल, चार साल बाद टीम में शामिल किए गए अमित मिश्रा ने भारत-ए टीम की ओर से आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ जरूर गैर आधिकारिक टेस्ट सीरीज में खेला है, लेकिन बाकी खिलाडिय़ों की तैयारी कुछ खास नहीं है। विराट ने भारत-ए के दूसरे मैच में जरूर खेला था, लेकिन उस मैच में वह कोई कमाल नहीं कर सके थे।

 

विराट का श्रीलंका का यह पहला टेस्ट दौरा है और उनके लिए यहां दोहरी जिम्मेदारी भी है। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, लेग स्पिनर अमित मिश्रा, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ओपनर मुरली विजय 2010 में पिछले श्रीलंकाई टेस्ट दौरे की भारतीय टीम के सदस्य थे, लेकिन मौजूदा टीम के 10 खिलाडिय़ों के लिए यह पहला श्रीलंका टेस्ट दौरा है। कप्तान विराट, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, उमेश यादव, वरुण आरोन, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, पुजारा और लोकेश राहुल श्रीलंका में पहली बार टेस्ट के लिए उतर रहे हैं और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकें।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X