मंडी : जिला मंडी मुख्यालय पर बुधवार को ब्यास सतलुज लिंक परियोजना से गैर कानूनी ढंग से छंटनी किए गए दो हजार से अधिक मजदूरों ने हिमाचल किसान सभा व सीटू के बैनर तले रैली निकाली। बाद में उपायुक्त मंडी के माध्यम से बीबीएमबी को मजदूरों के आवेदन व मांग नोटिस भेजे। इसमें छंटनी किए गए मजदूरों को बीबीएमबी में तुरंत नौकरी देने, जिन मजदूरों की उम्र 60 वर्ष हो चुकी है, उन्हें सभी सेवानिवृत्ति संबंधी वित्तीय लाभ, पेंशन व मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने की मांग की।