बिलासपुर - बिलासपुर पुलिस ने बुधवार को ऊना के अखाड़ा कंगरूई में दबिश देकर बाबा धर्मनाथ के आश्रम से एक चीते की खाल बरामद की है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 4 खालों सहित गिरफ्तार किए गए आरोपियों सतीश व कर्ण सिंह द्वारा पुलिस के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर एक टीम गठित की थी जिसने बुधवार को बाबा धर्मनाथ को उनके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिलासपुर लाया जा रहा है।
उधर, मंगलवार को गिरफ्तार किए आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से सतीश को 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है जबकि दूसरे आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। बाबा से मिली एक और चीते की खाल के बाद संभावना जताई जा रही है कि ये खालें किसी दूसरे राज्य से आ रही हैं। वन विभाग ने चारों खालों को वल्र्ड लाइफ इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया देहरादून भेज दिया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस सारे मामले की छानबीन कर रही है। वन विभाग बिलासपुर के डीएफओ एचके सर्वटा ने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह लगता है कि पकड़ी गई 4 खालों में से 2 खालें चीते या बाघ की हैं जबकि 2 खालें तेंदुए की लगती हैं।