शिमला - भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला मंडल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर दिल्ली में दुष्कर्म का शिकार हुई दामिनी को श्रद्धांजली अर्पित की। यह समारोह दो वर्ष पहले दिल्ली में हुए दुष्कर्म की पीडि़ता को याद किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए भाजयुमो पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया। भाजयुमो के शिमला मंडल अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने कहा कि दामिनी आज भी भारत के लोगों के दिलों में जिंदा है।
वह आज भी इंसाफ की गुहार लगा रही है। आज भी दामिनी को इंसाफ नहीं मिल पाया है। आज भारत में रह रही हर महिला अपने को असुरक्षित महसूस करती है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ भाजयुमो ने चिंता व्यक्त करता है। श्रद्धाजली समारोह में भाजयुमो के प्रांत मंत्री शीतल व्यास, भाजपा शिमला मंडल अध्यक्ष विशेश्वर नाथ, सुरेश सूद, राजीव, दिग्विजय, जगजीत, मंजू, दुर्गा, गौरव, जीवन भारद्वाज, सुषमा, आलिया, कपूर सहित स्थानीय जनता ने उपस्थित दर्ज कर दामिनी को याद किया।