शिमला। हिमाचल प्रदेश में 94 प्रतिशत लोगों ने बैंकों में अपने खाते खोल लिए हैं। इनमें से 6 लाख बैंक खाते प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए हैं। राज्य में शेष 6 प्रतिशत लोगों के भी बैंक खाते 26 जनवरी तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की अनुदान राशि सीधे सम्बंधित लोगों के बैंक खातों में पहुंच सके। प्रदेश के मुख्य सचिव पी. मित्रा ने आज शिमला में राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। मुख्य सचिव ने विश्वास जताया कि इस तिमाही के दौरान वार्षिक ऋण योजना व अन्य बैंकिंग मापदण्डों के तहत बैंक द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा।