सोलन - जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत नगाली के गांव नगाली में 6 भेड़ें अज्ञात बीमारी से मर गयी जबकि ग्राम पंचायत दंघील के भुईरा गांव में 61 बकरियां मर गयीं। जिला किन्नौर के गांव सौंग सांगला के भेड़ पालक बीर प्रताप, प्रीतम और नीरज की 200 भेड़ें नगाली में हैं जबकि 550 बकरियां भुईरा में हैं। कुछ बकरियां अभी बीमार चल रही हैं।
चायल के पशु अस्पताल के चिकित्सक ललित वर्मा ने बताया कि सभी भेड़-बकरियों का टीकाकरण कर लिया गया है। इस बारे पशु पालन विभाग, सोलन के उप निदेशक डा़ अनिल गुप्ता ने कहा कि विशेषज्ञ डाक्टरों का दल मौके पर भेज दिया गया है। बीमार पशुओं के सैंपल शिमला लैबोरेट्री भेज दिये गये हैं।