शिमला - चंबा जिले के चौहार क्षेत्र में एक निजी बस के गहरे खड्ड में गिर जाने के कारण आज शाम 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बस चंबा से हिमरी जा रही थी। हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि चालक द्वारा बस पर अचानक नियंत्रण खो दिए जाने की वजह से बस सीधी खाई में जा गिरी।