सोलन - सोलन में ज्यादा मूल्यों पर फल-सब्जी बेचने पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 108 किलो सड़े हुए फल-सब्जी जब्त किए तथा 6700 रुपए जुर्माना भी वसूला।
जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि सोलन में कुछ दुकानदार सब्जी व फलों के रेट अधिक वसूल रहे हैं जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला निरीक्षक आईसी शर्मा व निरीक्षक संदीप कौंडल ने शहर की करीब 150 दुकानों में छापामारी की जिसमें कई दुकानों से रेट लिस्ट गायब पाई गईं तथा 6700 रुपए जुर्माना वसूला गया। मामले में विभाग के खाद्य निरीक्षक संदीप कौंडल ने बताया कि विशेष तौर पर ज्यादा दाम वसूलने की शिकायतें कोटलानाला की मिल रही थीं।