सोलन - जिला सिरमौर के सराहां उपमंडल के अंतर्गत डिंगर-किन्नर मार्ग पर देर रात एक पिकअप सडक़ पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई जिससे मौके पर ही 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि चालक फरार हो गया। गाड़ी में 7 लोग सवार थे जोकि सराहां में वामन द्वादशी मेला देखकर अपने गांव जनोट वापस आ रहे थे।
सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल 2 व्यक्तियों को पीजीआई रैफर कर दिया है जबकि एक घायल तेजवीर सिंह का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है और 2 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पिकअप में सवार 2 लोगों कनव ठाकुर (16) पुत्र तेजवीर सिंह तथा प्रदीप (14) पुत्र हरिन्द्र सिंह निवासी जनोट को सोलन अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने चालक नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उसकी तलाश जारी है। शव पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।