Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

चंबा के निकट बस खाई में,14 की मौत

Updated on Monday, November 03, 2014 11:51 AM IST

शिमला - चंबा जिले के चौहार क्षेत्र में एक निजी बस के गहरे खड्ड में गिर जाने के कारण आज शाम 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बस चंबा से हिमरी जा रही थी। हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि चालक द्वारा बस पर अचानक नियंत्रण खो दिए जाने की वजह से बस सीधी खाई में जा गिरी। करीब 500 मीटर नीचे गिरी इस बस में सवार 10 लोगों की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में और 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा। दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं। माना जा रहा है कि 45 यात्रियों से भरी इस बस में ओवर लोडिंग होने की वजह से ही चालक इसे तीखे मोड़ पर नियंत्रित नहीं कर पाया। जिला मुख्यालय चंबा से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनास्थल पर पहुंचने में प्रशासनिक अधिकारियों को काफी समय लगा। ज्यादातर घायलों को सलूणी और किहार के अस्पतालों में दाखिल किया गया है। घायलों में 8 की हालत गंभीर बताई जाती है। मारे गए व्यक्तियों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या अधिक भी हो सकती है। सभी मृतक हिमगिरी और आसपास के क्षेत्रों से ही संबंध रखते थे।

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, परिवहन मंत्री जीएस बाली और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता के तौर पर 10-10 हजार रुपए और घायलों के परिवार वालों को 5-5 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करायी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X