पांवटा साहिब - एक युवक को छात्राओं से आंख लड़ाना महंगा पड़ गया। छात्राओं की एक परिचित महिला ने सरेबाजार युवक की छित्तर परेड कर युवक की जमकर धुनाई कर दी। मामला पांवटा का है जहां पर छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है जिसको देखने गांव की 2 युवतियां आई थीं। युवतियों का आरोप है कि खेलकूद देखने की बजाय ये युवतियां अपने लडक़े दोस्तों के साथ एक दुकान में बैठी थीं और 2 युवक लड़कियों से अश्लील हरकतें कर रहे थे जिन्हें युवतियों की परिचित एक महिला ने देख लिया।
युवकों की यह हरकत देख महिला आग-बबूला हो गई और युवकों को पीटने पर उतारू हो गई। इस बीच एक युवक फरार हो गया जबकि एक को महिला ने दबोचकर उसकी छित्तर परेड शुरू कर दी। उसके बाद युवतियों के परिजन मौके पर आ गए जिन्होंने युवक की जमकर धुनाई की और दोनों युवतियों को अपने साथ लेकर चले गए।