मंडी - देश के 569 संग्रहालयों में अपना नाम दर्ज करवाने वाली हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी देखेंगे। राष्ट्रपति के प्रस्तावित हिमाचल दौरे के दौरान एनआईटी हमीरपुर में अतुल्य हिमाचल के नाम से छायाकार बीरबल शर्मा के 100 छायाचित्रों की प्रदर्शनी 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
इस छायाचित्र प्रदर्शनी में हिमाचल के प्राचीन व पुरातात्विक महत्व वाले मंदिर, लोक संस्कृति, मेले, वास्तु एवं स्थापत्य कला, किले, उत्सवों और त्योहारों के छायाचित्र लगाए जाएंगे।