Updated on Friday, January 23, 2015 11:03 AM IST
मंडी - करसोग के बगैल से मांहूनाग बारात लेकर जा रही वैन सपनोट के पास खाई में गिर जाने से इसमें बैठे दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबिक तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे वैन जैसे ही सपनोट के निकट पहुंची तो चालक ने वैन पर से नियंत्रण खो दिया। इस कारण वैन अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फुट नीचे खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
Have something to say? Post your comment