Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

झारखंड के देवघर मंदिर में भगदड़ से 11 कांवड़ियों की मौत

झारखंड के देवघर मंदिर में भगदड़ से 11 कांवड़ियों की मौत

रांची - झारखंड के देवघर शिव मंदिर परिसर में आज सुबह भगदड़ से 11 कावंड़ियों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा सोमवार सुबह 5.45 बजे बेलाबगान मंदिर के पास हुआ। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर में चढ़ चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात से ही जुटनी शुरू हो गई थी वहां सुबह भगदड़ मच गई। देवघर एसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। महीने की शुरुआत में भी इसी मंदिर परिसर में भगदड़ हुई थी जिसमें 12 लोग घायल हुए थे।

वीरभद्र व शांता कुमार की सम्पत्ति की भी हो जांच: प्रेम कुमार धूमल

वीरभद्र व शांता कुमार की सम्पत्ति की भी हो जांच: प्रेम कुमार धूमल

शिमला - पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज एक नया राजनीतिक पैंतरा खेलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुद ही अपनी सम्पत्ति की सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच कराए जाने की मांग कर डाली। इतना ही नहीं धूमल ने अपने साथ-साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की सम्पत्तियों की जांच कराए जाने की मांग करके इस मामले को एक नया मोड़ दे दिया।

टवेरा-ट्रक में भीषण टक्कर परिवार के 5 लोगों की मृत्यु

टवेरा-ट्रक में भीषण टक्कर परिवार के 5 लोगों की मृत्यु

बठिंडा - बठिंडा के समीप मौड मंडी में आज सुबह तेज रफ्तार टवेरा तथा ट्रक के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वे राजस्थान के संगरिया मंडी के रहने वाले थे और लडक़े की सगाई के लिये चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हो गयी। मृतकों की शिनाख्त राजन कुमार(18), दर्शन कुमार (34), अमीरचंद(42 ),अशोक कुमार (42 )और राजकुमार (45 )के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वे आज सुबह लगभग 4 बजे संगरिया मंडी से चले थे। वह जब लगभग सुबह 6 बजे मौड़ मंडी के पास गांव घुम्मन कलां पहुंचे तो बठिंडा की तरफ आ रहे ट्रक के साथ टवेरा की टक्कर हो गई।

फ्रांस के बाद अब स्पेन को धूल चटाने उतरेगा भारत हॉकी टीम

फ्रांस के बाद अब स्पेन को धूल चटाने उतरेगा भारत हॉकी टीम

नयी दिल्ली - फ्रांस के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर जोश से भरी भारतीय पुरुष हाकी टीम सोमवार को स्पेन के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के ओपनिंग मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। स्पेन के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमैंस ने कहा, ‘फ्रांस के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर टीम का आमत्मविश्वास बुलंदियों पर है। खिलाडिय़ों ने पिछले मुकाबलों में हुयी गलतियों से सबक लेते हुये खेल में काफी सुधार किया है।

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का जायका

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का जायका

नई दिल्ली - चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान आम आदमी के उपभोग की सब्जियां जैसे टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, बंदगोभी, भिंडी और लहसुन आदि के थोक एवं खुदरा दामों का अंतर काफी बढ़ गया है, जिससे आम लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है।  उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान थोक मंडियों में टमाटर के दाम 55 प्रतिशत से 61 प्रतिशत तक चढ़ गए।  इसी प्रकार मिर्च के दाम भी 39.5 प्रतिशत तक उछल गए।

लगातार 7वें हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट

लगातार 7वें हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी नरमी के दबाव में बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 125 रुपए कमजोर होकर 25175 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया, जो लगातार सातवीं साप्ताहिक गिरावट है। वहीं, चांदी हाजिर इस अवधि में 34300 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोच्य अवधि में सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत कमजोर होकर 1090.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विदेशों में भी यह लगातार सातवें सप्ताह लुढक़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 साल बाद यह लगातार सात सप्ताह गिरा है।

भारी बारिश से उत्तर भारत बेहाल

भारी बारिश से उत्तर भारत बेहाल

नई दिल्ली - उत्तर भारत में भारी बारिश ने आम जन-जीवन को बेहाल कर रखा है। कहीं बारिश, कहीं भू-स्खलन और कहीं बाढ़ के कारण लोगों के हाल बेहाल हैं। राजधानी दिल्ली व एनसीआर में रविवार को जमकर बारिश हुई। इस कारण मौसम तो खुशगवार हो गया, लेकिन बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इस कारण सडक़ों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक 30.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाकुंभरी माता के दर्शन कर लौट रहे ज्योतिबा फूले नगर के 40 श्रद्धालु अचानक नदी में आए बाढ़ में बह गए।

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में जिंदल सबसे युवा प्रत्याशी

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में जिंदल सबसे युवा प्रत्याशी

वाशिंगटन - अमरीकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल 17 उम्मीदवारों में से लुईसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल सबसे युवा हैं। ल्यूसियाना के गवर्नर के रूप में शपथ ग्रहण करने के वक्त जिंदल (36) अमरीका के वर्तमान गवर्नरों में सबसे युवा थे। अमरीका के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने वाले सबसे कम उम्र व्यक्ति  थियोडोर रूजवेल्ट (42) थे, जो विलियम मैककिनले की हत्या के बाद राष्ट्रपति बने थे। उनके बाद जॉन एफ. केनेडी का नंबर आता है जो राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के समय 43 वर्ष 236 दिन के थे। जिंदल (44) फिलहाल राष्ट्रपति पद के लिए शीर्ष दस रिपब्लिकन उम्मीदवारों में शामिल नहीं हैं और चुने जाने के लिए उनकी लोकप्रियता की रेटिंग में जबरदस्त उछाल की जरूरत है।

भाजपा हर महीने उठा ले जाती है हमारा एक विधायक : केजरीवाल

भाजपा हर महीने उठा ले जाती है हमारा एक विधायक : केजरीवाल

मोदी ने बिहार में परिवर्तन के लिए जगाया, कहा 25 साल से पुरानी सरकारों ने लूटा

मोदी ने बिहार में परिवर्तन के लिए जगाया, कहा 25 साल से पुरानी सरकारों ने लूटा

मरने के बाद याकूब को इग्नू ने डिग्री भेजी

मरने के बाद याकूब को इग्नू ने डिग्री भेजी

सुषमा पर कांग्रेसियों ने तेज किए हमले, धरना जारी

सुषमा पर कांग्रेसियों ने तेज किए हमले, धरना जारी

फगवाड़ा के पास ट्रक ने  6 को कुचला, मौके पर मौत

फगवाड़ा के पास ट्रक ने 6 को कुचला, मौके पर मौत

बिग बी-सल्लू-अक्की हॉलीवुड के टॉप टेन कमाऊ में

बिग बी-सल्लू-अक्की हॉलीवुड के टॉप टेन कमाऊ में

रणबीर को रेनॉल्ट ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसेडर

रणबीर को रेनॉल्ट ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसेडर

अदानी को ऑस्ट्रेलिया में झटका, खदान की मंजूरी खारिज

अदानी को ऑस्ट्रेलिया में झटका, खदान की मंजूरी खारिज

लीक से हटकर ओबामा ने मनाया जन्मदिन

लीक से हटकर ओबामा ने मनाया जन्मदिन

हिमाचल सरकार जल्द मनाली रोहतांग के बीच रोपवे बनाएगी

हिमाचल सरकार जल्द मनाली रोहतांग के बीच रोपवे बनाएगी

4 लुटेरे काबू, पुलिस ने सुलझाया करोड़ों रूपए के सोने की लूट का मामला

4 लुटेरे काबू, पुलिस ने सुलझाया करोड़ों रूपए के सोने की लूट का मामला

तांत्रिक ने बच्ची की हत्या कर शव फेंका

तांत्रिक ने बच्ची की हत्या कर शव फेंका

रक्षा मंत्रालय ने पुख्ता सुरक्षा के लिए कांगड़ा में मांगे 1200 एकड़

रक्षा मंत्रालय ने पुख्ता सुरक्षा के लिए कांगड़ा में मांगे 1200 एकड़

पोर्न पर बैन के खिलाफ हॉट सोफिया हयात

पोर्न पर बैन के खिलाफ हॉट सोफिया हयात

अब कुछ चुनिंदा भूमिकाओं में दिखेंगी करीना

अब कुछ चुनिंदा भूमिकाओं में दिखेंगी करीना

जानलेवा हमले में बाल बाल बचे वसीम अकरम

जानलेवा हमले में बाल बाल बचे वसीम अकरम

विराट कोहली की अगुवाई में मिशन श्रीलंका आज से

विराट कोहली की अगुवाई में मिशन श्रीलंका आज से

Back Page 154
X