फगवाड़ा - राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर एक स्थानीय बस स्टैंड के सामने एक ट्रक ने एक महिला समेत 6 लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि 3 मृतकों की पहचान हो गयी है जबकि 3 अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मृतकों में अगरबत्ती विक्रेता लक्ष्मण , स्थानीय पलाहीगेट के ऑटो रिक्शा चालक विजय कुमार और स्थानीय आदर्श नगर के धरमिंदर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो युवाओं जिनकी आयु 22-24 वर्ष के बीच है और एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में गंभीर रुप से घायल एक महिला को गंभीर हालत में जालंधर भेज दिया गया है।