Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

Updated on Friday, October 02, 2026 08:40 AM IST

अक्षय शर्मा की भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात, हरीश द्विवेदी से लिया आशीर्वाद

चुनावी तैयारियों के बीच युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी से संगठन और युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच दिग्गजों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। युवाओं की सोच के साथ विकसित पंजाब के लक्ष्य के लिए अक्षय शर्मा ने आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी हरीश द्विवेदी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान अक्षय शर्मा ने हरीश द्विवेदी से विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। भाजपा ने सितंबर 2026 में हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया था। इससे पहले अगस्त में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था।

अक्षय शर्मा और हरीश द्विवेदी की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं। मुलाकात के दौरान युवाओं को संगठन से जोड़ने, युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और पंजाब के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल राजनीति में भागीदारी ही नहीं चाहता, बल्कि वह रोजगार, शिक्षा, नशामुक्ति, खेल और विकास से जुड़े ठोस मुद्दों पर काम होते देखना चाहता है। ऐसे में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर पंजाब को आगे ले जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य युवाओं से जुड़ा हुआ है और प्रदेश को विकास की नई दिशा देने के लिए युवा पीढ़ी की भागीदारी बेहद जरूरी है। अक्षय शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि युवाओं की आवाज को संगठन और समाज के स्तर पर मजबूती से उठाया जाए तथा जमीनी स्तर पर लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखा जाए।

मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। अक्षय शर्मा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि “युवाओं की सोच, वरिष्ठों का मार्गदर्शन और संगठन की ताकत के साथ पंजाब को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।”

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की। अक्षय शर्मा ने हरीश द्विवेदी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हें आगे भी जनसेवा और संगठन के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

: 21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

X