Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

Updated on Tuesday, October 13, 2026 09:20 AM IST

प्रगट दिवस की शोभा यात्रा में मुख मेहमान के रूप में होंगे शामिल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी रहेंगे मौजूद

अमृतसर। भाजपा नेता अक्षय शर्मा को आज वाल्मीकि समाज का भी साथ मिलने का संकेत तब मिला जब भगवान वाल्मीकि आश्रम धूना साहिब ट्रस्ट संत समाज के गद्दी नशीन संत मलकीयत नाथ जी, संत सेवक नाथ जी, संत गिरधारी नाथ जी विशेष तौर पर उनके घर पहुंचे। संत समाज की ओर से अक्षय शर्मा को ट्रस्ट की ओर से 22 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में उन्हें सबसे पहले आज आमंत्रित किया गया। अक्षय शर्मा के गृह से ही आमंत्रण देने की शुरुआत की गई।


इस समारोह में भाजपा के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। संत मलकीयत नाथ जी की ओर से अक्षय शर्मा के हक में अरबदास की गई और आशीर्वाद दिया गया। आमंत्रण देने के समय ट्रस्ट के चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर जी ओर बाबा बलवंत नाथ जी भी खास तौर पर पहुंचे।


इस अवसर पर संत मलकीयत नाथ जी ने कहा कि आज अक्षय शर्मा जी को इस खास दिन का आमंत्रण देने पहुंचे हैं ओर अरदास करने आए हैं कि वो समाज की भलाई के लिए जो कार्य कर रहे हैं उसके लिए उन्हें भगवान और बल दे। अक्षय शर्मा ने कहा कि वो बेहद आभारी हैं कि इस विशेष दिन के लिए उन्हें खास आमंत्रण मिला है।

इस मौके अक्षय शर्मा ने कहा केजी आज संत मलकियत नाथ जी और समस्त संत समाज का मेरे निवास पर पधारने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। उनकी शिक्षाएं आज के समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। मैं सभी शहरवासियों, पंजाब वासियों और देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। संत समाज की ओर से आश्रम के विकास और धार्मिक गतिविधियों के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव समाज को अच्छी दिशा दिखाता है।

इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। शोभायात्रा का उद्देश्य इन शिक्षाओं को गली-मोहल्लों और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा का स्वागत हाल गेट स्थित केंद्रीय रविदास मंदिर में किया जाएगा फिर एक रथ के साथ शोभा यात्रा अलग अलग स्थानों पर घूमती हुई गिलवाली गेट पहुंचेगी जहां हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ओर अक्षय शर्मा स्टेज पर मौजूद रहेंगे ओर युवाओं को शिक्षाएँ देंगें

Have something to say? Post your comment
वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

: 21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

X