Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मोदी ने बिहार में परिवर्तन के लिए जगाया, कहा 25 साल से पुरानी सरकारों ने लूटा

Updated on Monday, August 10, 2015 10:10 AM IST

गया - विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के गया के गांधी मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। नीतीश कुमार-लालू प्रसाद गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए पीएम ने रविवार को बिहार के लोगों से कहा कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में एक आधुनिक एवं मजबूत राज्य के निर्माण के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनाएं और प्रदेश में ‘जंगलराज पार्ट 2’ को आने की अनुमति नहीं दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने 25 साल तक राज्य पर शासन करने वालों के अहंकार, उत्पीडऩ और धोखाधड़ी को झेला है।  क्या आप पांच साल और इन्हीं लोगों को शासन करने का मौका देंगे?

 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव उन लोगों के अहंकार, धोखाधड़ी और उत्पीडऩ से मुक्ति का पर्व है, जिन्होंने 25 साल तक शासन किया है। यह जंगलराज से मुक्ति का पर्व है।  चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग जंगलराज के दौरान जेल गए, वे बुरी बातें सीख कर लौटे हैं। मोदी ने कहा कि समय आ गया है कि जंगलराज को खत्म किया जाए और जदयू-राजद गठबंधन के राज को समाप्त किया जाए जो अहंकार से भरा है। इन लोगों ने 25 साल शासन किया और लोगों के जीवन को बर्बाद किया। रैली में प्रधानमंत्री के तीखे हमलों से बौखलाए बिहार के सीएम व जेडी (यू) प्रमुख नीतीश कुमार और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बेहद तीखा पलटवार किया है। लालू ने पीएम पर बरसते हुए कहा कि मोदी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, वहीं नीतीश ने मोदी को गुजरात दंगों की याद दिलाई।

 

लालू ने मोदी के भाषण को घटिया और पीएम पद की गरिमा को कम करने वाला बताते हुए कहा कि पीएम की गरिमा के स्तर को उन्होंने इतना गिरा दिया है कि लोग आज मजाक के रूप में नरेंद्र मोदी को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना बिहार का चुनाव पास आ रहा है, उतना देश के पीएम मोदी का मानसिक संतुलन खराब होता जा रहा है। नीतीश ने पीएम द्वारा बिहार के नेताओं पर की गई उल्टा लोटा लेकर खड़े होने वाली चुटकी का जवाब देते हुए कहा कि हमारे यहां अर्घ्य देने की परंपरा है और इस दौरान लोटा उल्टा ही होता है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X