Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

सानिया को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार

सानिया को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार

नई दिल्ली - भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महिला डबल्स में विश्व की चोटी की खिलाड़ी बनने वाली सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश आल इंडिया टेनिस संघ द्वारा की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया के अलावा स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और डिस्क थ्रो खिलाड़ी विकास गौड़ा के नाम भी खेल क्षेत्र के इस सर्वोच्च पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे। इसके अलावा टिंटू लुका (800 मीटर) देवेंद्र झांझरिया (पैरा ओलंपिक जेवलिन थ्रो), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी) और सरदार सिंह (हाकी) भी इस पुरस्कार के दावेदारों की दौड़ में थे।

स्वामी असीमानंद की जमानत को चुनौती नहीं

स्वामी असीमानंद की जमानत को चुनौती नहीं

नई दिल्ली -पाकिस्तान से एनएसए लेवल पर प्रस्तावित बातचीत से पहले भारत सरकार ने समझौता ब्लास्ट के आरोपी और कथित रूप से दक्षिणपंथी आतंक के मास्टरमाइंड स्वामी असीमानंद को मिली जमानत को चुनौती नहीं देने का फैसला किया है। ऐसी उम्मीद है कि पाकिस्तान बातचीत के दौरान इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान के समक्ष भारत भी 26/11 के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी को मिली बेल का विरोध करेगा।

गिरफ्तारी के बाद योगेंद्र रिहा पुलिस पर मारपीट का आरोप

गिरफ्तारी के बाद योगेंद्र रिहा पुलिस पर मारपीट का आरोप

नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव और उनके साथ गिरफ्तार लोगों को मंगलवार शाम रिहा कर दिया गया। श्री यादव और करीब 90 लोगों को दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिया था और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने रिहा होने के बाद दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। 

छेड़छाड़ से तंग युवती ने खुद को लगाई आग

छेड़छाड़ से तंग युवती ने खुद को लगाई आग

समाना - पंजाब के समाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दसवीं क्लास की लडक़ी ने छेड़छाड़ से तंग आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। 70 फीसदी जल चुकी लडक़ी फिलहाल पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत में झूल रही है। लडक़ी के भाई ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लडक़े अकसर उसकी बहन से छेड़छाड़ करते थे, जिससे परेशान होकर उसने खुद को आग लगा ली। भाई के मुताबिक, कई बार इसकी शिकायत लेकर पुलिस वालों के पास गया, लेकिन पुलिस वाले हमेशा बहाना बनाते रहे।

फर्ग्युसन-जंपा की गेम प्लान ने भारत से छीना मैच

फर्ग्युसन-जंपा की गेम प्लान ने भारत से छीना मैच

चेन्नई -कैलम फर्ग्युसन (नाबाद 45) और एडम जंपा (54) की आखिरी समय में धुआधार पारियों और इससे पहले एश्टन एगर (39 रन पर पांच विकेट) की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को यहां सोमवार को त्रिकोणीय सीरीज मुकाबले में तीन विकेट से पराजित कर लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। भारत-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम के सामने नौ विकेट पर 259 का मजबूत लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंदे शेष रहते हुए 48.3 ओवर में सात विकेट पर 262 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। इस जीत से आस्ट्रेलिया-ए को चार अंक मिले।

पहले टेस्ट से पहले विजय आउट, सलामी जोड़ी को लेकर अटकलें

पहले टेस्ट से पहले विजय आउट, सलामी जोड़ी को लेकर अटकलें

गाले - हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे भारतीय ओपनर मुरली विजय श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया के निदेशक रवि शास्त्री ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुरली विजय अभी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं, इसलिए वह बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। बारिश के मौसम में मैदान में फिसलन की संभावना अधिक हो जाती है, ऐसे में हम मुरली को खेलाने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। 31 वर्षीय मुरली जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे। कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका में अभ्यास मुकाबले से पहले ही मुरली के फिट होने की उम्मीद जताई थी।

गोबिंदसागर और पौंग झील से छोड़ा पानी, आसपास के गांव खाली करवाए

गोबिंदसागर और पौंग झील से छोड़ा पानी, आसपास के गांव खाली करवाए

नंगल/ तलवाडा- हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही लगातर तेज बारिश के उपरांत भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंदसागर झील में पानी की आमद में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सोमवार को बीबीएमबी मैनेजमेंट द्वारा भाखड़ा डैम के आपातकालीन गेटों की जांच करने के नाम पर लगभग एक-एक फुट तक ये गेट खोल कर 45 हजार क्यूसिक के करीब पानी छोड़ा गया। यह पानी डैम में पानी की भारी आमद को देखते हुए आने वाले दिनों में झील में जगह बनाने के मकसद से यह गेट खोलने की बात कही जा रही है।

समझौता एक्सप्रेस से जाली भारतीय करंसी पकड़ी

समझौता एक्सप्रेस से जाली भारतीय करंसी पकड़ी

अमृतसर - सोमवार को पाक से आई समझौता एक्सप्रेस से कस्टम विभाग द्वारा 495500 रुपए की जाली करंसी बरामद करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जाली करंसी को गाड़ी के डिब्बे (08401) के बाथरूम से बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी कस्टम विभाग के अस्सिटेंट कमिश्नर अमनदीप सिंह ने दी। जानकारी के अनुसार सोमवार को जब पाक से समझौता एक्सप्रेस अटारी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसमें मात्र 308 सवारियां पाक से भारत पहुंची थीं।

एक्टिंग छोड़ रही हैं असिन, माइक्रोमैक्स के मालिक से करेगी शादी

एक्टिंग छोड़ रही हैं असिन, माइक्रोमैक्स के मालिक से करेगी शादी

कादर खान की बालीवुड में वापिसी

कादर खान की बालीवुड में वापिसी

खड्ड में क्यों बना धर्मपुर बस स्टैंड, प्रदेश सरकार करेंगी जांच

खड्ड में क्यों बना धर्मपुर बस स्टैंड, प्रदेश सरकार करेंगी जांच

मंडी में तबाही के बाद आनी-कोटखाई में फटा बादल, भारी तबाही

मंडी में तबाही के बाद आनी-कोटखाई में फटा बादल, भारी तबाही

34 साल का होता तो ले लेता संन्यास - स्टुअर्ट ब्रॉड

34 साल का होता तो ले लेता संन्यास - स्टुअर्ट ब्रॉड

नोकिया फिर मोबाइल बनाने की तैयारी में जुटा

नोकिया फिर मोबाइल बनाने की तैयारी में जुटा

पोर्न साइट मामला-किसी के बेडरूम में नहीं झांक सकती सरकार

पोर्न साइट मामला-किसी के बेडरूम में नहीं झांक सकती सरकार

कोर्ट में भक्तों के हाथों पिटे ओडिशा के सारथी बाबा

कोर्ट में भक्तों के हाथों पिटे ओडिशा के सारथी बाबा

2020 तक दुनिया पर आईएस करना चाहता हैं अपना राज

2020 तक दुनिया पर आईएस करना चाहता हैं अपना राज

जिद्द पर अड़ी कांग्रेस, सुषमा बताए मोदी से कितने पैसे लिए, संसद ठप

जिद्द पर अड़ी कांग्रेस, सुषमा बताए मोदी से कितने पैसे लिए, संसद ठप

निष्कासित ग्रंथी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु

निष्कासित ग्रंथी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु

उत्तर भारत में भूकंप के झटके

उत्तर भारत में भूकंप के झटके

लाहौर हवाई अड्डे से भारतीय गायक सुखबीर को लौटना पड़ा

लाहौर हवाई अड्डे से भारतीय गायक सुखबीर को लौटना पड़ा

फैन की शूटिंग खत्म होनें पर इमोशनल हुए शाहरूख खान

फैन की शूटिंग खत्म होनें पर इमोशनल हुए शाहरूख खान

आइटम गर्ल राखी सावंत बोलीं, मेरे लिए भगवान हैं राधे मां

आइटम गर्ल राखी सावंत बोलीं, मेरे लिए भगवान हैं राधे मां

छेड़छाड़ से बचने को चलती बस से कूदीं 3 छात्राएं

छेड़छाड़ से बचने को चलती बस से कूदीं 3 छात्राएं

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभांरभ आज से

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभांरभ आज से

Back Page 153
X