Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

खड्ड में क्यों बना धर्मपुर बस स्टैंड, प्रदेश सरकार करेंगी जांच

Updated on Tuesday, August 11, 2015 16:17 PM IST

मंडी - सोन खड्ड की बाढ़ में करोड़ों का नुकसान सहने वाले धर्मपुर बस अड्डे को लेकर अब निगम ने जांच बिठा दी है। शनिवार को सोन खड्ड में आई बाढ़ में धर्मपुर बस अड्डे की वजह से निगम को 10 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है, इसलिए अब निगम ने जांच के भी आदेश दे दिए हैं। किन परिस्थितियों में और किस कारण धर्मपुर बस अड्डा सोन खड्ड में बनाना पड़ा, इस बात की जांच अब निगम करेगा। धर्मपुर बस अड्डे का दौरा करने के बाद निगम के कार्यकारी निदेशक ने इस बात के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही धर्मपुर बस अड्डे को अब क्या सोन खड्ड से बदला जाए या फिर ऐसी किसी बाढ़ से बचाने के लिए क्या उपाये किए जाएं, इसकी रिपोर्ट भी निगम ने अधिकारियों को तैयार करने के लिए कहा है, ताकि भविष्य में जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

 

निगम के कार्यकारी निदेशक आरके गौतम ने अधिकारियों के साथ धर्मपुर बस अड्डे का दौरा किया है। उन्होंने बाढ़ से हुए सारे नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से अधिक का नुकसान इस वजह से निगम को हुआ है। उधर, कई स्वयं सेवी संगठन भी इस समय धर्मपुर बस अड्डे के निर्माण की जांच करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ कई संगठनों ने बस अड्डे को दूसरी जगह बदलने की भी मांग की है। गौर हो कि इस बस अड्डे के निर्माण के समय भी कई संगठनों व राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध जताया था, लेकिन इसके बावजूद बस अड्डे का निर्माण सोन खड्ड में किया गया।

 

उधर, निगम के कार्यकारी निदेशक आरके गौतम ने बताया कि इस बात का जरूर पता लगाया जाएगा कि उस समय किन परिस्थितियों के कारण सोन खड्ड में बस अड्डा बनाना पड़ा था। इसके पीछे क्या वजह व क्या आधार रहे हैं, इसका पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस अड्डे को बदला जाए या फिर बाढ़ से बचाने के लिए क्या सुरक्षात्मक उपाये किए जाएं, इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी, ताकि अगर बस अड्डे को बदला नहीं जा सकता है तो भविष्य में ऐसी आपदा से बचा तो जा सके।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X