नई दिल्ली - सोमवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। तीनों झटके दोपहर तीन बज कर 33 मिनट से लेकर 3.38 के बीच आए। दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल। भारत में इसकी तीव्रता 3.3 बताई जा रही है।
कश्मीर और पंजाब में पाकिस्तान से सटे इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-पाकिस्तान की बॉर्डर पर जमीन से 210 किमी नीचे था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 थी। यह इलाका हिंदुकुश रेंज में आता है।