मुबंई - अपनी पहली फिल्म ‘गजनी’ से दर्शकों का दिल जीतने वालीं असिन काफी वक्त से फिल्मों से गायब थीं। अब वह फिर से फिल्म‘ऑल इज वेल’ को लेकर चर्चा में हैं। मगर खबर है कि वह जल्द ही हमेशा के लिए एक्टिंग छोडऩे वाली हैं। अगर सच में ऐसा हुआ तो असिन की यह आखिरी फिल्म होगी। उनके लंबे समय तक फिल्मों से गायब रहने की वजह भी लगभग साफ हो गई है। असिन इन दिनों दिल्ली के एक अरबपति बिजनेसमैन राहुल शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब वह अपने इस रिलेशनशिप को एक नया नाम देने वाली हैं।
राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं। असिन ने बताया कि अभी वह अपने सारे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने में लगी हूं, ताकि पर्सनल जिंदगी के लिए वक्त निकाल सकूं। वैसे मैंने नए प्रोजेक्ट्स तो दो साल पहले ही साइन करना बंद कर दिए थे। असिन काफी कम उम्र से एक्टिंग कर रही हैं और अब वह शादी कर लेना चाहती हैं। उनका एक्टिंग करने का इरादा नजर नहीं आ रहा है। वैसे भी उनका करियर ठीक नहीं चल रहा है।