Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

Updated on Saturday, October 10, 2026 08:40 AM IST

 
 
मुंबई - अरुण गोविल का नाम भगवान राम के किरदार के साथ ऐसा जुड़ा है, जिसे भारतीय दर्शकों की कई पीढ़ियां आज भी बेहद सम्मान और भावनाओं के साथ याद करती हैं। अब यही लोकप्रिय चेहरा बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाला है। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ से अरुण गोविल का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के शाही अवतार में दिखाई दे रहे हैं।
 
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि एक समय अरुण गोविल ने पूरी पीढ़ी के लिए राम के किरदार को जीवंत किया था और अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं।
 
पोस्टर में उनका राजसी लुक और व्यक्तित्व राजा दशरथ के प्रभावशाली किरदार की झलक देता है। अरुण गोविल के लिए यह भूमिका इसलिए भी खास है, क्योंकि वह अब उसी राम के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने दशकों पहले दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया था।
 
फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बन रही यह महागाथा का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

अयोध्या के करीब जंगल में रातों-रात शूट हुई ‘डियर हसबैंड’, 25 सितंबर को सिनेमाघरों में

: अयोध्या के करीब जंगल में रातों-रात शूट हुई ‘डियर हसबैंड’, 25 सितंबर को सिनेमाघरों में

X