Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

अयोध्या के करीब जंगल में रातों-रात शूट हुई ‘डियर हसबैंड’, 25 सितंबर को सिनेमाघरों में

Updated on Tuesday, September 29, 2026 09:22 AM IST

 
मुंबई : प्यार, इंतजार और रिश्तों की भावनाओं से शुरू होने वाली कहानी जब अचानक खतरनाक हालात और जानलेवा संघर्ष में बदल जाए, तो रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। अभिनेता से निर्माता बने रोहित राजावत की हिन्दी फिल्म ‘डियर हसबैंड’ कुछ ऐसी ही दिलचस्प कहानी लेकर आ रही है। शूटिंग सेंस के बैनर तले बनी इस थ्रिलर फिल्म का मुंबई में रोमांचक ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशन धर्मेंद्र कुमार ने किया है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद अजीत गोस्वामी ने लिखे हैं।
 
फिल्म की खासियत इसकी चुनौतीपूर्ण शूटिंग भी रही। अयोध्या से करीब 30 किलोमीटर दूर गोंडा जिले के मनकापुर स्थित टिकरी जंगल में रात के समय सांप-बिच्छुओं के बीच कई महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्माया गया। अभिनेता सतीश त्रिपाठी, जो फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा, “शूटिंग बेहद चुनौतीपूर्ण रही। जंगल में सांप-बिच्छुओं के खतरे के बीच काम किया। रोज रात दो-ढाई बजे अचानक लाइट बंद हो जाती थी। थ्रिल और एडवेंचर से भरा यह सफर यादगार रहा।”
निर्माता-अभिनेता रोहित राजावत ने कहा, “यह मेरी पहली फिल्म है। कहानी अलग है और मेरा किरदार भी अतरंगी है। पूरी टीम उत्तर प्रदेश से है और नए कलाकारों ने अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी।”
 
निर्देशक धर्मेंद्र कुमार ने बताया, “फिल्म पूरी करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ी। यह एक प्रेमी की उस जद्दोजहद की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका की निशानी के लिए मुश्किल हालात से लड़ता है।” लेखक-अभिनेता अजीत गोस्वामी के मुताबिक, “एक सीधा-सादा गांव का लड़का अजीब परिस्थितियों में लूटपाट करने वालों के बीच फंस जाता है। यह सर्वाइवल स्टोरी है, जिसमें इमोशन, ड्रामा और एक्शन के साथ भरपूर थ्रिल है।” उन्होंने बताया कि 30 दिनों की शूटिंग में टीम ने लगभग 60 घंटे ही सोया।
 
फिल्म में पूर्णिमा शर्मा, विश्वजीत माइती सहित कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। संगीत रोहित दुबे, जय मेहता, देवरथ शर्मा और अभय त्यागी ने दिया है। फिल्म के तीन गीत—होली गीत, ‘खो जाना’ और ‘रंग तेरा’—ट्रेलर लॉन्च के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X