Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मंडी में तबाही के बाद आनी-कोटखाई में फटा बादल, भारी तबाही

Updated on Tuesday, August 11, 2015 16:11 PM IST

शिमला - आनी, कोटखाई, ठियोग हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कहर का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को आनी व कोटखाई में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। हालांकि गनीमत है कि इस तबाही में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे आनी के भैरडऩाला में बादल फटने से नालदेहरा कस्बे में भारी तबाही हुई है। आनी कस्बे में स्थिति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से लेकर अपर नालदेहरा तक खड्ड किनारे बनाए गए दर्जनों मकानों में मलबा भर गया तथा कई डंगे बह गए। इसके साथ ही एक गौशाला से तीन गउएं व तीन छोटे पुल भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए। नालदेहरा कस्बे में बिजली-पानी भी गुल हो गए हैं।

 

एसडीएम आनी डा. चिरंजीलाल चौहान ने बादल फटने से करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया है। उधर, बारिश से हुए नुकसान से ऊपरी शिमला भी अछूता नहीं है। ऊपरी शिमला के कोटखाई में बादल फटने से ठियोग-हाटकोटी सडक़ के साथ कोटखाई बाजार को जाने वाली सडक़ का कुछ हिस्सा पूरी तरह से बह गया। यहां छह वाहन मलबे में दब गए हैं, वहीं सेब के बागीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण कई मकान खतरे में है, जिनमें रहने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है। कोटखाई के स्थानीय अस्पताल की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण से मरीजों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बारिश से ग्रामीण सडक़ें बंद हो गई हैं, जिसका असर सेब सीजन पर भी पड़ा है। इलाके में बसों की आवाजाही भी पूरी तरह ठप है।

 

उधर, पौंग बांध में जलस्तर बढक़र 1379.79 फुट तक पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान 1390 फुट से मात्र कुछ ही फुट कम है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के तहत मंगलवार को भी प्रदेश के निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी, जबकि प्रदेश में मानसून की सामान्य बारिश का क्रम 16 अगस्त तक जारी रहेगा। सोमवार को प्रदेश के निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। राजधानी शिमला में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के हमीरपुर व सोलन में भारी बारिश रिकार्ड की गई है। सोलन के अर्की में सबसे अधिक 145.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हमीरपुर में 71.0, कोटखाई में 60.0, धर्मपुर में 48.0, सुंदरनगर, राजगढ़ में 41.0, रेणुका में 38.0, गोहर में 35.0, धर्मशाला में 34.0, नूरपुर में 32.0, पालमपुर में 31.0, खदराड़ो में 27.0, चंबा में 24.0 और कांगड़ा, कुमारसैन में 20.0, मिलीमीटर बारिश हुई।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X