Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का जायका

Updated on Monday, August 10, 2015 10:14 AM IST

नई दिल्ली - चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान आम आदमी के उपभोग की सब्जियां जैसे टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, बंदगोभी, भिंडी और लहसुन आदि के थोक एवं खुदरा दामों का अंतर काफी बढ़ गया है, जिससे आम लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है।  उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान थोक मंडियों में टमाटर के दाम 55 प्रतिशत से 61 प्रतिशत तक चढ़ गए।  इसी प्रकार मिर्च के दाम भी 39.5 प्रतिशत तक उछल गए।

 

लंबे बैंगन की कीमत में 36.8 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एसोचैम ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लहसुन की कीमत 28.5 प्रतिशत, प्याज की 23.1 प्रतिशत, बंदगोभी की 19 प्रतिशत और भिंडी की 11 प्रतिशत बढ़ी थी।  उसने सब्जियों के थोक और खुदरा भाव के बीच भारी अंतर पर चिंता जताते हुए कहा कि इनकी आपूर्ति शृंखला पर गौर करने एवं इसमें व्याप्त खामियों को दूर किए जाने की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बंदगोभी का खुदरा मूल्य उसके थोक मूल्य के मुकाबले 76.8 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह आलू की खुदरा कीमत उसके थोक मूल्य से 68.3 प्रतिशत, गोल बैंगन की 64.8 प्रतिशत और देसी टमाटर की 61.4 प्रतिशत अधिक है। फूलगोभी का खुदरा मूल्य उसकी थोक कीमत से 56.7 प्रतिशत, टमाटर संकर का 56 प्रतिशत, मिर्ची का 55.4 प्रतिशत और भिंडी का 55.1 प्रतिशत अधिक है।

 

एसोचैम ने कहा कि सब्जियों की कीमतें बढऩे का फायदा किसानों तक नहीं पहुंच रहा है, इसलिए इनके खुदरा और थोक दामों में काफी  अंतर है। कम आ रही खेपएसोचैम ने कहा कि हाल के दिनों में सब्जियां की आवक में 64.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। इन हालातों में सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और इसका आयात बढ़ाना चाहिए। उद्योग संगठन ने अपने इस अध्ययन के लिए दिल्ली के अलावा अहमदाबाद, अमृतसर, बंगलूर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गुवाहटी, हैदराबाद , जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लासलगांव, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नासिक, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम की मंडियों में भी सब्जियों के थोक एवं खुदरा भाव का विश्लेषण किया है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X