Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

Updated on Thursday, April 30, 2026 09:29 AM IST

चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए ओप्पो इंडिया ने आज चंडीगढ़ में नई एफ33 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में ओप्पो एफ33 प्रो 5जी और ओप्पो एफ33 5जी स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह एफ-सीरीज की अब तक की सबसे नई और बेहतर सीरीज है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा, 7,000एम.ए.एच की बड़ी बैटरी, आईपी69के सुरक्षा, कलरओएस16 और 5जी++ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ओप्पो एफ33 प्रो 5जी में 50मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा है, जो एक साथ ज्यादा लोगों को फोटो में शामिल कर सकता है। इसमें एआई ग्रुपफी और 0.6एक्स ऑटो-स्विच फीचर है, जिससे ग्रुप सेल्फी लेना आसान हो जाता है। इसके पीछे 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, जो पोर्ट्रेट फोटो को बेहतर बनाता है। वहीं ओप्पो एफ33 5जी में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन में 6.57 इंच की अमोलेड स्क्रीन, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक डाइमेंशन 6360 मैक्स प्रोसेसर मिलता है।

12 जीबी तक रेम और कूलिंग सिस्टम फोन को स्मूथ चलाने में मदद करते हैं। मजबूती के मामले में यह फोन आईपी69के, आईपी68 और आईपी66 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह पानी, धूल और गर्मी से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसकी 360° मजबूत बॉडी इसे गिरने से भी बचाती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000एम.ए.एच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80 वाट फास्ट चार्जिंग से करीब 69 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

ओप्पो एफ33 प्रो 5जी और एफ33 5जी की बिक्री शुरू गई है। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक ऑफर्स और ईएमआई विकल्पों के साथ खरीद सकते हैंइसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होकर 40,999 रुपये तक है। कंपनी ग्राहकों को बैंक छूट, एक्सचेंज ऑफर और आसान ई.एम.आई. जैसी सुविधाएं भी दे रही है।


लॉन्च के दौरान ओप्पो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस गोल्डी पटनायक ने बताया कि, “एफ33 सीरीज भारत की सबसे मजबूत सीरीज रही है। एफ33 सीरीज में हमने 100 डिग्री व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा और कई एआई फीचर्स दिए हैं, ताकि यूजर्स को अच्छी फोटो और मजबूत फोन एक साथ मिल सके।”

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

फ्रंटियर बिस्किट ने चंडीगढ़ में अपना फ्रेंचाइजी आउटलेट किया शुरू

: फ्रंटियर बिस्किट ने चंडीगढ़ में अपना फ्रेंचाइजी आउटलेट किया शुरू

X