नई दिल्ली - रेनॉल्ट इंडिया ने बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को अपना ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया है। रणबीर के साथ मिलकर फ्रेंच कार कंपनी रेनॉल्ट भारत में अपने बाजार को और बढ़ाने की पूरी कोशिश करेगी। कई नए प्रोडक्ट्स के को लॉन्च करने के अलावा कंपनी अगले साल तक देशभर में कई नई डीलरशिप नेटवर्क खोलने की तैयारी कर रही है। कंपनी देशभर में 280 सेल्ज और सर्विस आउटलेट भी खोलेगी। इस मौके पर कंपनी के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित शावने ने कहा कि रेनॉल्ट भारत में अपने चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है। उम्मीद है कि रणबीर के साथ मिलकर हम लोगों के दिलों में जगह बनाएंगे। इस मौके पर रणबीर कपूर ने कहा कि मैंने हमेशा से रेनॉल्ट को दुनिया की एक बेहतरीन कंपनी माना है। मैं इस कंपनी के साथ जुडक़र खुश हूं। ये जल्द ही भारतीय कार बाजार में एक अच्छा स्थान बनाएगी।