मुबंई - बालीवुड की हॉट और बोल्ड अभिनेत्री सोफिया हयात ने मोदी सरकार के पोर्न बैन के फैसले के खिलाफ जमकर अपना विरोध दर्ज किया। अपने ट्विटर अकाउंट से सेक्सी अभिनेत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में तो उन्होनें सारी हदें पार करते हुए अपनी न्यूड तस्वीर पोस्ट कर दी। तस्वीर के कैप्शन में सोफिया ने लिखा कि पोर्न बैन के लिए सॉरी, इस तस्वीर से आपको अच्छा फील होगा। एक और ट्वीट में इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोफिया ने लिखा कि पोर्न बैन क्या है। तस्वीर ट्रक के पीछे से ली गई है और उस पर लिखा हुआ है, पोर्न प्लीज।
शनिवार को 800 से ज्यादा ऐसी वेबसाइट्स को प्रतिबंधित कर दिया गया जो भारत सरकार के मुताबिक पोर्न परोस रही थी। हालांकि अब सरकार ने 700 पोर्न साइट्स से बैन हटा लिया है। बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए ट्वीट किया है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा कि उन इडियट्स को बैन कर देना चाहिए जो यह सोचते हैं कि प्रतिबंध लगाने से भारतीयों की मानसिकता में बदलाव आएगा। आम तौर पर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले अभिनेता कमाल आर खान एक बार फिर अपनी इसी फितरत के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस बार उन्होनें मोदी सरकार के पोर्न बैन करने के फैसले पर चुटकी ली है