मुंबई - सलमान खान की बजरंगी भाईजान का बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई करना जारी है। 294.98 करोड़ रुपये कमा चुकी यह फिल्म अब 300 करोड़ रुपये का आकड़ा छूने जा रही है। 17 जुलाई को रिलीज हुई बजरंगी भाईजान एक पाकिस्तानी गूंगी बच्ची और भारतीय युवक के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा भी हैं। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा कि बजरंगी भाईजान (तीसरे सप्ताह) मजबूत बनी हुई है। शुक्रवार को 4.11 करोड़, शनिवार को 6.80 करोड़, रविवार को 9.07 करोड़ और सोमवार को 2.75 करोड़ रुपये कमाए। कुल कमाई 294.98 रुपये।