Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मध्य प्रदेश में दो बड़े ट्रेन हादसे, 10 डिब्बे नदी में गिरे, हादसे में 12 लोगों की मौत

Updated on Wednesday, August 05, 2015 10:23 AM IST

भोपाल - मध्य प्रदेश के हरदा में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दो ट्रेनें पटरी से उतर गई हैं। हरदा से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर मुंबई से बनारस जा रही कामायानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। वहीं जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस भी उसी जगह पटरी से उतर गई। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी हादसे की पुष्टि की है। बताया जा  रहा है कि ट्रैक के धंसने से ये हादसा हुआ है। कामायनी एक्सप्रेस मुंबई से बनारस की ओर जा रही थी जबकि पटना से मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस जबलपुर होते हुए मुंबई जा रही थी। इस भीषण दुर्घटना में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। हरदा के पुलिस आयुक्त प्रेम बाबू शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अब तक 12 शव बरामद किए गए हैं। उधर रेलवे के पीआरओ ने बताया कि ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया है। हादसा भिरंगी खिरकिया स्टेशन के करीब हुआ, ये जगह हरदा से 32 किलोमीटर दूर है। दुर्घटना में कामायनी एक्सप्रेस के सात डिब्बे और जनता एक्सप्रेस का इंजन तथा तीन डिब्बे माचक नदी में गिर गए । भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। जब ट्रेन नदी के पुल से गुजर रही थी तो कामायनी एक्सप्रेस के 10 डिब्बे बहकर नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने भी नदी से शव निकालने में मदद की। हादसे के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं । डॉक्टरों, रेलवे के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को मिलकार करीब 100 लोगों की टीम स्पेशल ट्रेन घटनास्थल के पास पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक करीब 300 लोगों को बचाया जा चुका है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग पानी में बह गए हैं। कमायनी एक्सप्रेस की बात करें तो इस ट्रेन के एसी और स्लीपर क्लास में कुल 697 यात्री थे जबकि इस ट्रेन में छह जनरल डिब्बे भी हैं। जाहिर है इन जनरल डिब्बे में भी बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे होंगे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, ‘आपात चिकित्सा और अन्य राहतकर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं। अंधेरे और पानी से बाधा आ रही है, लेकिन हरसंभव मदद का आदेश दिया है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि बोगियों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, हम सूचना के आधार पर हरसंभव मदद के लिए तैयारी कर रहे हैं, कोई कोशिश नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, रेलवे प्रशासन और मध्य प्रदेश सरकार कामायनी एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद यात्रियों को बचाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

 

जीएम, डीआरएम, आरपीएफ और मेडिकल स्टाफ को पहुंचने का निर्देश दिया है। कामायनी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद उसी जगह जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस भी पटरी से उतरी गयी। होशंगाबाद के डिवीजनल कमिश्नर वी के बाथम ने यह जानकारी दी। रेलवे अधिकारी दो ट्रेनों के पटरी से उतरने की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रेलवे प्रवक्ता अनिल सक्सेना के अनुसार, ‘पटरियों पर पानी था और पुल डूबा हुआ था। इस वजह से कामायनी एक्सप्रेस के आखिरी डिब्बे पटरी से उतर गये। लगभग उसी समय दूसरी पटरी पर जनता एक्सप्रेस का इंजन और डिब्बे भी पटरी से उतर गये। सक्सेना ने बताया, कामायनी एक्सप्रेस के 5 से 6 डिब्बे नदी में गिरने की सूचना है। उन्होंने बताया कि रात को 11:30 के बाद ये दोनों हादसे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि पटरियों के ऊपर पानी होने के चलते ये हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि शायद पटरियां पानी में बह गई हैं इसलिए दो-दो हादसे हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X