Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

हाफिज की जमानत को चुनौती देने से पीछे हट सकता है पाक

Updated on Wednesday, August 05, 2015 10:39 AM IST

इस्लामाबाद - पाकिस्तान की सरकार अपनी कमजोरियों के कारण 26 नवंबर के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी हाफिज सईद की जमानत को चुनौती देने से पीछे हट सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में मुंबई हमले मामले पर निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए दो महीने का समय तय किया था लेकिन करीब डेढ़ महीने गुजर जाने के बावजूद ट्रायल कोर्ट किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि तय अवधि में निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की दशा में वह लखवी की जमानत रद्द कर देगी। वहीं, सरकार के तरफ से उसकी जमानत को चुनौती देने के बारे में अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार लखवी की जमानत को पुन: चुनौती देने के प्रति गंभीर नहीं है। वहीं, हाईकोर्ट ने सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा था कि यदि लखवी के बचाव पक्ष के वकील मामले में देरी के लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं तो वह उसकी जमानत रद्द कर देगी, लेकिन अब स्थिति एकदम अलग है। उन्होंने कहा कि इस मामले में देरी के लिए अभियोजन पक्ष के कुछ वकील जिम्मेदार हैं, जिन्हें सरकार हर सुनवाई में उपस्थित होने के लिए खासी रकम देती थी।

 

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा मामले में निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए दो महीने की तय अवधि के बावजूद सरकार लखवी की जमानत को पुन: कैसे चुनौती दे सकती है, जब अभियोजन पक्ष के कुछ वकील ही इसमें देरी कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि सरकार ने कुछ महीने पहले लाहौर के वकील मिसबाह-उल-हसन काजी और सेवानिवृत्त न्यायाधीश अकरम कुरैशी को मुंबई हमले मामले में अभियोजक नियुक्त किया था। ये दोनों हर तारीख पर उपस्थित होने के लिए बड़ी रकम की मांग कर रहे हैं जिसके कारण सिर्फ उनके फीस पर लाखों रुपए खर्च हो जा रहे हैं। अत: इस मामले में जितनी सुनवाई होगी, उनकी फीस उतना ही अधिक होती जाएगी।

 

पाकिस्तान की सरकार इसी कमजोरी के कारण लखवी की जमानत को चुनौती देने से परहेज कर सकती है। उन्होंने कहा कि काजी और कुरैशी दोनों ने अभियोजक एजेंसी से फीस के तौर पर तीन-तीन करोड़ रुपये की मांग की। इनके फीस का मुद्दा नहीं सुलझने से भी मामले की सुनवाई प्रभावित होगी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार मुंबई हमले में धीमी सुनवाई के लिए लगातार पाकिस्तान की आलोचना करती रही है। पिछले साल दिसंबर में लखवी की जमानत के बाद भारत की आलोचना और बढ़ गई। इस मामले में छह अन्य आरोपी अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, हमन अमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज, जामिल अहमद और युनूस अंजुम करीब छह साल से रावलपिडीं के आदियाला जेल में बंद हैं।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X