Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

इंटरनेशनल

More News

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

Updated on Monday, April 27, 2020 15:04 PM IST

लंदन - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद आज वापस अपने काम पर लौट आए हैं। देश में कोरोना वायरस की वजह से लगातार लोगों की मौत हो रही है, जिसकी वजह से यहां की सरकार को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बोरिस जॉनसन के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि बोरिस अपने कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट सोमवार को पहुंचे। दो हफ्ते तक लंदन के अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह यहां पहुंचे हैं। विदेश सचिव डोमिनिक रॉब ने कहा कि बोरिस रविवार को ही ऑफिस जाने के लिए तत्पर थे।

ब्रिटेन में 20 हजार से अधिक लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से मरने वालों की लिहाज से ब्रिटने पांचवा देश है। माना जा रहा है कि हजारों लोगों की नर्सिंग होम में मौत हो गई है। बता दें कि बोरिस जॉनसन एक हफ्ते तक थॉमस अस्पताल में रहे थे, यहां वह तीन दिन तक आईसीयू में भी रहे, जहां पर उन्हें ऑक्सीजन दी गई और उनपर चौबीस घंटे नजर रखी जाती थी। 12 अप्रैल को जब उन्हें रिलीज किया गया तो उसके बाद बोरिस ने एक वीडियो जारी करके अस्पताल को उनकी जान बचाने के लिए शुक्रिया अदा किया था।

विपक्ष का आरोप है कि अगर जॉनसन सरकार ने ब्रिटेन में पहले ही लॉकडाउन कर दिया होता तो इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत नहीं होती। देश में 7 मई तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। ऐसे में विपक्ष सरकार से सवाल पूछ रहा है कि आखिर कब लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर ने एक पत्र बोरिस जानसन को लिखा है कि जिसमे उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द फैसला लेने की जरूरत है और लोगों को इसके बारे में साफ तौर पर बताया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

ईरान के सुपर मार्केट में विस्फोट से 37 घायल

: ईरान के सुपर मार्केट में विस्फोट से 37 घायल

X