Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

लोकसभा में तख्तियों के साथ हंगामा जारी, निलंबन की गाज बेअसर

Updated on Wednesday, August 05, 2015 10:18 AM IST

नई दिल्ली - कांग्रेस के 25 सांसदों के लोकसभा से निलंबन के विरोध में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के सभी सांसदों के साथ मंगलवार को संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट धरने पर बैठीं और आरोप लगाया कि मोदी राज में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। बाजू में काली पट्टी बांध कर आईं श्रीमती गांधी ने धरने में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार की ड्यूटी बनती है सदन को चलाना। जिस तरह से हमारे सदस्यों को निलंबित किया गया। वह अलोकतांत्रिक है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

 

श्रीमती गांधी ने धरने में पार्टी सांसदों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने ‘नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, तानाशाही नहीं चलेगी, अब तो यह स्पष्ट है मोदी सरकार भ्रष्ट है, मन की बात बंद करो, प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो, भ्रष्टाचारियों का साथ छोड़ो’ जैसे नारे लगाए। धरने में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास अपनी बात रखने का कोई और रास्ता नहीं रह गया था, जिसके कारण धरना देना पड़ा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, व्यापम घोटाले और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे को लेकर दबाव बनाए रखेगी। कोई कारण नहीं है कि इन मुद्दों पर ढील दी जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के 25 सदस्यों को निलंबित किया गया है, उसी प्रकार की घटना पूरे देश में हो रही है, जिससे न केवल किसान बल्कि छात्र भी प्रभावित हो रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहले कड़ाई का रुख अख्तियार किया और विपक्षियों को धमकी भी दी, लेकिन एक समय आया कि वह इस मामले से भाग गई। प्रधानमंत्री को मन की बात कहने की आदत हो गई है, लेकिन अब उन्हें हिंदुस्तान के मन की बात भी सुननी चाहिए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि उनकी पार्टी के लोकसभा के 25 सदस्यों के निलंबन की कार्रवाई लोकतंत्र पर काला धब्बा है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्रवाई चलाने की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन सरकार लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है और चुन-चुनकर संस्थाओं को समाप्त कर रही है। डा. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी भी काली पट्टी बांधे हुए थे। धरने में पूर्व मंत्री एके एंटनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, रेणुका चौधरी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस के कई सदस्य काला चोगा भी पहने हुए थे और वे काले झंडे लहरा रहे थे। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, राष्ट्रीय जनता दल के जयप्रकाश नारायण यादव और जनता दल (यू) के अली अनवर ने भी धरनास्थल पर आकर कांग्रेस के साथ एकजुटता व्यक्त की। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X