Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

कसाब के बाद अब जिंदा पकड़ा गया कासिम

Updated on Thursday, August 06, 2015 11:25 AM IST

जम्मू - श्रीनगर हाईवे पर ऊधमपुर के पास सीमा सुरक्षा बल के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हमले में एक आतंकी भी पकड़ा गया है। ऐसा लंबे समय बाद हुआ है, जब मुठभेड़ के बाद कोई जिंदा आतंकी सुरक्षा बलों के हाथ आया है। हालांकि आतंकवादियों के हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद और 11 घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया। कहा जा रहा है कि मुंबई पर हुए आतंकी हमले के दौरान पकड़े गए कसाब के बाद पहली बार किसी आतंकी को पकड़ा गया है। इसका नाम उस्मान उर्फ कासिम खान उर्फ मोहम्मद नावेद बताया जा रहा है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नावेद पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाई-वे से गुजर रहे बीएसएफ के काफिले को आतंकियों ने ऊधमपुर से 10 किलोमीटर दूर नरसू इलाके में निशाना बनाया। पहले से घात लगा कर बैठे दो आतंकियों ने पहले बस के टायर पर गोली मारी। जब तक बीएसएफ के जवान कुछ समझ पाते, उससे पहले आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की ओर से ग्रेनेड भी फेंके गए। अधिकारी ने कहा कि हमले में दो जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक मौके से भाग गया। भागे हुए आतंकी ने आगे जाकर तीन लोगों को बंधक बना लिया।

 

इन्हीं बंधकों ने उसे बाद में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बंधक बनाए गए लोग ग्राम रक्षा समिति के थे और उन्होंने ही कासिम को काबू किया। जम्मू-श्रीनगर हाई-वे के इस हिस्से में आतंकवादियों के हमले की घटनाएं कम ही हुई हैं। इसलिए सुरक्षा बलों के लिहाज से इसे परेशानी का सबब माना जा रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर ट्वीट किया है कि नेशनल हाइवे के इस हिस्से पर हमले की घटना लंबे समय के बाद हुई है। यह इलाका चरमपंथ से मुक्त माना जाता है। ऐसा होना चिंता की बात है।अमरनाथ यात्रा थी निशाने पर, हिंदुओं को मारने का आता है मजागिरफ्तार आतंकी उस्मान उर्फ कासिम खान उर्फ मोहम्मद नावेद ने बताया कि उनके निशाने पर अमरनाथ यात्रा थी। उसके पिता का नाम मोहम्मद याकूब है और उसके दो भाई व एक बहन भी है। आतंकी पाकिस्तान में गुलाम मुस्तफाबाद गांव का निवासी है। आतंकी का असली नाम उस्मान नहीं मोहम्मद नावेद है और मारे गए आतंकी का नाम नोमान उर्फ नोमी था।

 

दोनों आतंकी लश्कर-ए-तोएबा के लिए काम करते थे। गहरे नीले रंग की कमीज और भूरे रंग की पतलून पहने नावेद ने कहा कि मैं हिंदुओं को मारने आया था। मेरा साथी गोलीबारी में मारा गया, लेकिन मैं बच गया। अगर मैं मारा जाता तो यह अल्ला का करम होता। यह करने में मजा आता है। शुरू में उसने कहा कि वह 20 साल के आसपास का होगा, लेकिन बाद में दावा किया कि उसकी उम्र केवल 16 साल है। पहले उसने अपनी पहचान कासिम के तौर पर बताई और बाद में अपना नाम उस्मान बताया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X