Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

प्रिंयका मामले में सूचना आयोग के खिलाफ अवमानना केस

Updated on Wednesday, August 05, 2015 10:26 AM IST

शिमला - हाई कोर्ट के स्थगन आदेशों के बावजूद राज्य सूचना आयोग द्वारा प्रियंका वढेरा की जमीन संबंधी सूचना देने के मामले में सुनवाई जारी रखने पर हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है। इस याचिका में मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन व राज्य सूचना आयुक्त केडी बातीश को निजी तौर पर प्रतिवादी बनाया है। प्रार्थी प्रियंका के अनुसार सात जुलाई को प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसके तहत डीसी शिमला व एडीएम शिमला को आरटीआई कार्यकर्ता को 10 दिनों के भीतर जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए थे। प्रियंका वढेरा ने अपनी अवमानना याचिका में यह आरोप लगाया है कि हाई कोर्ट के स्पष्ट स्थगनादेशों के बावजूद राज्य सूचना आयोग मामले पर सुनवाई जारी रखे हुए हैं।

 

राज्य सूचना आयोग ने डीसी, एडीएम शिमला व तहसीलदार (ग्रामीण) से जमीन संबंधित रिकार्ड 20 अगस्त के लिए तलब किया है। प्रार्थी का कहना है कि सूचना आयोग ने हाई कोर्ट के स्टेट आर्डर को दरकिनार कर रिकार्ड मंगवाया है,जो कि अदालती आदेशों की सरेआम अवमानना है। उल्लेखनीय है कि आरटीआई कार्यकर्ता देवाशीष भट्टाचार्य ने प्रियंका वढेरा की छराबड़ा स्थित भूमि संबंधी जानकारी मांगी थी। प्रियंका की सुरक्षा के दृष्टिगत डीसी व एडीएम शिमला ने यह जानकारी देने से मना कर दिया था। इन आदेशों को आवेदनकर्ता ने राज्य सूचना आयोग के समक्ष चुनौती दी थी।

 

आयोग ने 29 जून को पारित अंतरित आदेशों के तहत मांगी गई सूचना दस दिनों के भीतर देने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके अलावा आयोग ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ मांगी गई सूचना  न देने के लिए दंडित करने बाबत कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। हाई कोर्ट ने इन आदेशों पर सात अगस्त तक रोक लगा दी थी। स्थगन आदेश से जुड़े इस मसले पर आगामी सुनवाई अब सात अगस्त को होगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X