जालन्धर - फिलीपींस के कैविटी सिटी में जालन्धर के 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथ रहते फिलीपींस निवासी की भी हत्या की गई। जैसे ही किशनपुरा स्थित परिवार वालों को जसमीत की मौत की खबर मिली तो परिवार में एकदम मातम छा गया। युवक करीब 3 साल पहले स्टडी वीजा पर फिलीपींस पढ़ाई करने गया था। मृतक की मां प्रदीप कौर ने बताया कि उसका पति भी फिलीपींस में 20 साल से रह रहा है।
मां ने बताया कि उसका बेटा अपने दोस्त जेम्स के साथ मार्किट गया था, जहां पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 4 महीने पहले जसमीत के पिता सडक़ हादसे के बाद कोमा में चले गए थे। परिजनों ने सांसद चौधरी संतोख सिंह से की शव भारत लाने की अपील की है। उन्होंने मांग की कि उसके जसमीत के पिता को भी वापस भारत भेजने का प्रबंध करवाएं क्योंकि उसका पिता अभी भी कोमा में है और उसकी देखभाल के लिए अब कोई भी वहां नहीं है।