Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मुबंई हमले की साजिश स्वीकारें पाकिस्तान

Updated on Wednesday, August 05, 2015 10:17 AM IST

नई दिल्ली/इस्लामाबाद - मुंबई पर 2008 में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान भले ही कहता रहा हो कि इस हमले की योजना उसकी धरती पर नहीं बनी थी, लेकिन पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी के महानिदेशक तारिक खोसा के एक लेख ने ही उसकी पोल खोल दी है। खोसा ने स्वीकार किया है कि 2008 के मुंबई हमलों की साजिश पाकिस्तान की धरती पर ही रची गई थी। डॉन अखबार के लिए लिखे गए तारिक के लेख के मुताबिक, पाकिस्तान को उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, जो मुंबई हमले में शामिल थे।

 

तारिक ने पाक को खरी-खरी सुनाते हुए लिखा है कि पूरे सुरक्षा तंत्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मुंबई हमले के दोषियों और उसके मास्टरमाइंड लोगों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दी जाए। यह केस लंबे समय से आगे नहीं बढ़ रहा है। गौरतलब है कि खोसा की ही अगवाई में पाकिस्तान सरकार ने इस हमले की जांच कराई थी। खोसा ने अपने लेख में कहा कि कसाब पाकिस्तान का नागरिक था और उसे सिंध के थट्टा में लश्कर-ए-तोएबा के आतंकी शिविर में ट्रेनिंग दी गई थी। आतंकियों के प्रशिक्षण शिविर की पहचान कर ली गई थी। यही नहीं, मुंबई हमले में इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री भी यहां पाई गई थी और दोनों का मिलान किया गया था।

 

आतंकियों ने जिस बोट के जरिए भारतीय जल सीमा में मछुआरों की नाव को हाईजेक किया था, वह वापस लौट आई थी, जिसे जांचकर्ताओं ने बरामद किया था और आतंकियों की ओर से इसे इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि की थी। खोसा ने पाकिस्तान की धरती पर रचे गए षड्यंत्र को उजागर करते हुए लिखा है कि कराची में जिस आपरेशन रूम में पूरी साजिश रची गई थी, उसकी पहचान कर ली गई थी। इसके अलावा आतंकी हमले के लिए निर्देश देने वाले कमांडर और उसके सहायक की भी पहचान हो गई थी। यही नहीं, हमले को अंजाम देने के लिए फंडिंग करने वाले दो विदेशी लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ मामला भी चलाया गया। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X