बैंकॉक - थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक सोमवार शाम को इरावन मंदिर के पास हुए एक जबरदस्त ब्लास्ट से दहल गई। इस ब्लास्ट में खबर लिखे जाने तक 27 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल थे। मरने वालों में ज्यादातर चीन व ताइवान के नागरिक हैं। हताहतों की तादाद बढऩे की आशंका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन बम मंदिर के अंदर भी रखे गए थे, जिन्हें समय रहते डिफ्यूज कर दिया गया। थाईलैंड की राजधानी में यह पहला ऐसा हमला है। चिडलोम जिले में स्थित भगवान ब्रह्मा के इरावन मंदिर के भीतर यह विस्फोट हुआ। सरकार का मानना है कि विस्फोटों का लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नुकसान पहुंचाना है।