Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

वन रैंक-वन पेंशन पर बढ़ी दरार, सेना के प्रमुखों ने लिखी चिटठी

Updated on Tuesday, August 18, 2015 09:45 AM IST

नई दिल्ली - वन रैंक-वन पेंशन के मुद्दे पर तीनों सेनाओं के 10 पूर्व प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि वे 14 अगस्त को जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों के साथ हुए खराब बर्ताव से आहत हैं। इस मामले को लेकर जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिक कर्नल पुष्पिंदर और हवलदार मेजर सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। दस पूर्व सेना प्रमुखों द्वारा वन रैंक-वन पेंशन को लेकर प्रधानमंत्री को लिखे खुले पत्र में कहा गया है कि हम, सेना के पूर्व प्रमुख जंतर-मंतर पर 14 अगस्त को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से बहुत ज्यादा दुखी हैं और इसकी निंदा करते हैं।

 

ये सैनिक 12 जून से वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हम पुलिस के खिलाफ सरकार से तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग करते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से सेना के तीनों अंगों के हर रैंक के जवान और अफसर के स्वाभिमान और मनोबल को ठेस पहुंची है। यह ध्यान दिलाने की जरूरत नहीं कि ये वही सैनिक हैं, जो हमारे संविधान और देश के प्रति हमेशा से वफादार रहे हैं, चाहे वे सेवा में हों या फिर सेवामुक्त हो चुके हों। वे हमेशा किसी अच्छे काम के लिए जान देने को भी तैयार रहते हैं। दुख की बात है कि उनके आत्मसम्मान और स्वाभिमान को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई जो कि चिंता का विषय है। हम पहले प्रधानमंत्री से इसलिए नहीं मिले कि हमें वरिष्ठ राजनेताओं द्वारा बार-बार की जाने वाली घोषणाओं पर पूरा विश्वास था।

 

हमें पूरी उम्मीद थी कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर वन रैंक-वन पेंशन की घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, साथ ही 14 अगस्त को पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव ने हमें मजबूर किया कि हम इस मुद्दे को आपके सामने रखें। खत लिखने वाले पूर्व सैनिकों में जनरल (रिटायर्ड) वीएन सिंह, जनरल (रिटायर्ड) शंकर रॉय , जनरल (रिटायर्ड) एस पद्मनाभन, जनरल (रिटायर्ड) एनसी विज, जनरल (रिटायर्ड) जेजे सिंह, जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर, जनरल (रिटायर्ड) बिक्रम सिंह, एडमिरल (रिटायर्ड) माधवेंद्र सिंह, एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) एनसी सूरी, एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) एसपी त्यागी के नाम शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X