Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

50 लाख बार देखा शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार का ट्रेलर

50 लाख बार देखा शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार का ट्रेलर

मुबंई - युवा जोड़ी शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘शानदार’ का ट्रेलर लोगों को इतना भा रहा है कि जारी होने के बाद एक हफ्ते में यूट्यूब पर इसे 50 लाख बार देखा गया। इस प्रतिक्रिया से उत्साहित आलिया ने सोमवार को ट्वीट किया कि कुछ शानदार चीजें हो रही हैं। इस फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर के अलावा संजय कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसांज, शिबानी दांडेकर और अंजना सुखानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता करन जौहर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी हैं। फिल्म 22 अक्तूबर को प्रदर्शित होगी।

कुमार संगाक्कारा के लिए यादगार होगा आखिरी टेस्ट

कुमार संगाक्कारा के लिए यादगार होगा आखिरी टेस्ट

कोलंबो - भारत को अप्रत्याशित हार देकर सीरीज में बढ़त कायम कर चुकी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम अपने महान बल्लेबाज कुमार संगाक्कारा को उनके करियर के आखिरी टेस्ट में जीत के साथ विजयी विदाई देने और इसे यादगार बनाने की तैयारी में है। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद यदि 20 अगस्त से शुरू होने जा रहे दूसरे और संगाक्कारा के विदाई टेस्ट में मेजबान टीम जीत दर्ज करती है तो वह न सिर्फ अपने महान खिलाड़ी को विजयी विदाई दे पाएगी, बल्कि सीरीज भी कब्जा लेगी।

सायना नेहवाल ने कहा मेरी कामयाबी का सेहरा  कोच को

सायना नेहवाल ने कहा मेरी कामयाबी का सेहरा कोच को

नई दिल्ली - विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम करने वालीं भारतीय शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपनी जीत का श्रेय कोच विमल कुमार को देते हुए कहा है कि उनके कोच की कड़ी मेहनत की वजह से ही वह अपना शत-प्रतिशत देने में कामयाब हो सकीं। विश्व की नंबर दो शटलर सायना ने कहा कि विमल कुमार ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया और अहसास कराया कि वह अंतरराष्ट्रीय सर्किट में भी बेहतर कर सकती हैं।

मणिकर्ण साहिब में चट्टान से मारे गए सात श्रद्धालु

मणिकर्ण साहिब में चट्टान से मारे गए सात श्रद्धालु

कुल्लू - गुरु कृपा हासिल करने मणिकर्ण साहिब पहुंचे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ मंगलवार को फिर अमंगल हो गया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर मणिकर्ण साहिब पर गिरी विशालकाय चट्टान ने पंजाब से आए सात लोगों की जिंदगी को लील लिया, वहीं हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को जोनल अस्पताल कुल्लू में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रैफर किया गया है। हादसे के समय सराय में 32 के करीब लोग थे, जिनमें से एक दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। मणिकर्ण साहिब में चट्टान गिरने की सूचना पाकर जिला प्रशासन भी एकदम से मौके पर पहुंच गया।

किंग्स इलेवन पंजाब के कुछ प्लेयर्स हो सकते हैं मैच फिक्सिंग में शामिल

किंग्स इलेवन पंजाब के कुछ प्लेयर्स हो सकते हैं मैच फिक्सिंग में शामिल

नई दिल्ली- आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रिटी जिंटा को शक है कि उनके कुछ खिलाड़ी मैच हारने से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। जिंटा ने इस महीने बीसीसीआई अफसरों के साथ हुई मीटिंग में यह बात कबूली है। रिपोर्ट में मुताबिक, प्रिटी जिंटा और आईपीएल वर्किंग ग्रुप की मीटिंग आठ अगस्त को हुई थी। इसमें जिंटा ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों को बेहद करीब से महसूस किया था। वह इसके खिलाफ बोलना चाहती थीं, लेकिन उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं था। जिंटा के मुताबिक, उन्हें कुछ मौकों पर ऐसा महसूस हुआ कि उनकी टीम से जुड़े कुछ मैचों के नतीजे पहले से ही तय थे।

दिल्ली में पकड़ी बिजली कंपनियों की चोरी

दिल्ली में पकड़ी बिजली कंपनियों की चोरी

नई दिल्ली - राजधानी दिल्ली क्षेत्र की तीन निजी बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपनी बकाया राशि वसूलने की रकम को 8000 करोड़ रुपए बढ़ाकर पेश किया। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग)ने राजधानी में बिजली का वितरण और पारेषण कर रही तीन विद्युत कंपनियों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि इन्होंने उपभोक्ताओं से संबंधित आंकड़ों को सही तरीके से पेश नहीं किया है। कैग का मानना है कि दिल्ली में बिजली की जो मौजूदा दरें हैं उनमें कमी किए जाने की काफी संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिजली कंपनियों के कैग आडिट को लेकर बराबर आवाज उठाते रहे हैं और कैग की इस रिपोर्ट से उनकी बात को बल मिला है।

राजपक्षे की उम्मीद पर फिरा पानी, विक्रमसिंघे जीते

राजपक्षे की उम्मीद पर फिरा पानी, विक्रमसिंघे जीते

कोलंबो - श्रीलंका के सत्तारूढ़ यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने 17 अगस्त को हुए संसदीय चुनावों में मुख्य विपक्षी दल यूनाइटेड पीपल्स फ्रीडम एलायंस को हरा दिया है। मंगलवार को सामने आए नतीजों के बाद यूएनएफ के मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी। यूएनपी के नेता, अंतरिम प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अब अपना नया कार्यकाल शुरू करेंगे। यूएनपी ने कहा कि रानिल विक्रमसिंघे के शपथ लेने के बाद ही वह नई संयुक्त सरकार का गठन करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा गश्त बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा गश्त बढ़ाई

नई दिल्ली - दिल्ली पुलिस को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट को बम ब्लास्ट में उड़ा दिया जाएगा। यह धमकी भरा ई-मेल पुलिस को सोमवार को मिला, जिसके बाद यहां सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंची और उसने हर कमरे की बारीकी से तलाशी ली, हालांकि यहां कुछ बरामद नहीं हुआ।

हाईकोर्ट का आदेश सरकारी स्कूल में ही पढ़ें नेताओं सरकारी कर्मचारियों के बच्चे

हाईकोर्ट का आदेश सरकारी स्कूल में ही पढ़ें नेताओं सरकारी कर्मचारियों के बच्चे

मोदी ने बिहार को सवा लाख करोड़ की घोषणा, कहा अब बदलेगी बिहार की सूरत

मोदी ने बिहार को सवा लाख करोड़ की घोषणा, कहा अब बदलेगी बिहार की सूरत

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से ढहा मणिकर्ण गुरुद्वारे का हिस्सा, 10 की मौत

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से ढहा मणिकर्ण गुरुद्वारे का हिस्सा, 10 की मौत

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का निधन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का निधन

मानसूनी बारिश घटी, सूखे की आशंका

मानसूनी बारिश घटी, सूखे की आशंका

एनसीपी नेता 141 करोड़ के घोटाले में काबू

एनसीपी नेता 141 करोड़ के घोटाले में काबू

श्रीलंका में शांतिपुर्ण हुआ 70 फीसदी वोटिंग

श्रीलंका में शांतिपुर्ण हुआ 70 फीसदी वोटिंग

कांग्रेसियों पर पुलिस ने दौड़ा कर पीटा, लाठीचार्ज में राज बब्बर भी जख्मी

कांग्रेसियों पर पुलिस ने दौड़ा कर पीटा, लाठीचार्ज में राज बब्बर भी जख्मी

टीम इंडिया की मुसीबतें बढ़ी चोटिल ओपनर धवन श्रीलंका दौरे से बाहर

टीम इंडिया की मुसीबतें बढ़ी चोटिल ओपनर धवन श्रीलंका दौरे से बाहर

महाराष्ट्र में प्याज का थोक भाव 46 रुपये के पार

महाराष्ट्र में प्याज का थोक भाव 46 रुपये के पार

केरल बना देश के पहला डिजिटल राज्य

केरल बना देश के पहला डिजिटल राज्य

गायक अरिजीत से मांगा 5 करोड़ का हफ्ता

गायक अरिजीत से मांगा 5 करोड़ का हफ्ता

शिक्षा में संशोधन कर 5वीं, 8वीं के लिए बने बोर्ड : बादल

शिक्षा में संशोधन कर 5वीं, 8वीं के लिए बने बोर्ड : बादल

यूएई सरकार ने भारत को जताया भरोसा, जब्त होगी दाऊद की संपत्ति

यूएई सरकार ने भारत को जताया भरोसा, जब्त होगी दाऊद की संपत्ति

रॉकस्टार गर्ल बनने के लिए घटाया चार किलो वजन

रॉकस्टार गर्ल बनने के लिए घटाया चार किलो वजन

बाल्की की फिल्म में एक साथ फिर गेस्ट स्टार बनेंगे अमिताभ-जया

बाल्की की फिल्म में एक साथ फिर गेस्ट स्टार बनेंगे अमिताभ-जया

ऑलराउडर बिन्नी की एंट्री से भज्जी के लिए खतरे की घंटी

ऑलराउडर बिन्नी की एंट्री से भज्जी के लिए खतरे की घंटी

Back Page 149
X