Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

इमरान हाशमी के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत क्रिकेट सीखेगें

इमरान हाशमी के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत क्रिकेट सीखेगें

मुबंई - बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के लिए किरण मोरे से ट्रेनिंग ले रहे हैं। बालीवुड के फिल्मकार नीरज पांडे महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ बना रहे हैं। फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी निभाएंगी। फिल्म में धोनी की भूमिका निभाने जा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ समय पहले रांची का दौरा किया। उन्होंने वहां धोनी के परिवार के अलावा उनके कुछ दोस्तों से भी मिले थे। धोनी की भूमिका को सही तरीके से परदे पर उतारने के लिए सुशांत हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

सायना नेहवाल फिर बनी नंबर वन प्लेयर

सायना नेहवाल फिर बनी नंबर वन प्लेयर

नई दिल्ली - विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में हारने के बावजूद भारत की सायना नेहवाल गुरुवार को जारी हुई विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में फिर से विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी बन गई। सायना को पिछले रविवार को जकार्ता में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों लगातार गेमों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दिलचस्प है कि सायना हारने के बावजूद विजेता खिलाड़ी को पछाड़ फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है। पहली बार विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर इतिहास रचने वाली देश की स्टार खिलाड़ी सायना 82792 रेटिंग अंक हासिल कर रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गई।

राहुल के शतक से टीम इंडिया संभली, 319 रन जोडें

राहुल के शतक से टीम इंडिया संभली, 319 रन जोडें

कोलंबो - ओपनर लोकेश राहुल (108) के शानदार शतक और कप्तान विराट कोहली (78) तथा रोहित शर्मा (79) के बेहतरीन अर्द्धशतकों से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 319 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। रोहित शर्मा का विकेट गिरते ही दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। रिद्धिमान साहा 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल ने 190 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाया। करियर का चौथा मैच खेल रहे राहुल का यह दूसरा शतक है।

अश्विन लोहानी बनें एयर इंडिया के नए प्रमुख

अश्विन लोहानी बनें एयर इंडिया के नए प्रमुख

नई दिल्ली - मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक अश्विन लोहानी, एयर इंडिया के नए प्रमुख होंगे। 1980 बैच के भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी अश्विन, एयर इंडिया के वर्तमान प्रमुख रोहित नंदन का स्थान लेंगे। नंदन का तीन वर्षीय अनुबंध पिछले वर्ष ही समाप्त हो गया था, जिसे केंद्र सरकार ने एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया था। अश्विन लोहानी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद भारतीय रेल सेवा ज्वॉइन की थी। वो इंडियन स्टीम रेलवे सोसायटी के संस्थापक सदस्य भी हैं। उन्होंने 2004 में विनिंग एट वर्क अंगेस्ट ऑल ऑड्स नाम की एक किताब तथा स्मोकिंग ब्यूटीज नाम से एक कॉफी टेबल बुक भी लिखी है।

ललित मोदी को रेड कार्नर नोटिस भेजने की तैयारी

ललित मोदी को रेड कार्नर नोटिस भेजने की तैयारी

नई दिल्ली - मनी लांड्रिंग मामले में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को रेड कार्नर नोटिस भेजने की तैयारी पर भारत सरकार ने एक और कदम आगे बढय़ा है। इस संबंध में सीबीआई ने इंटरपोल को सभी दस्तावेज गुरुवार को भेज दिए। इससे पहले ईडी ने भी ललित मोदी के खिलाफ ‘रेड कार्नर नोटिस’ जारी करने का अनुरोध भेजा है। यह नोटिस किसी आपराधिक मामले की जांच में प्रत्यर्पण या इसी तरह की अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए वांछित व्यक्तियों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए जारी किया जाता है।

पूर्व सैनिक डटें कि मोदी लिख कर दें तो खत्म कर देंगे अनशन

पूर्व सैनिक डटें कि मोदी लिख कर दें तो खत्म कर देंगे अनशन

नई दिल्ली - वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग को लेकर अनशन कर रहे पूर्व सैनिकों ने कहा है कि यदि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे लागू करने की तिथि के बारे में उन्हें लिखित आश्वासन देते हैं तो वे अपना अनशन समाप्त करने को तैयार हैं। ओआरओपी की मांग को लेकर तीन पूर्व सैनिक पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं, जबकि उनके 29 सहयोगी पिछले 66 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। इसके अलावा देश भर में भी 70 जगहों पर पूर्व सैनिक अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। पूर्व सैनिकों के संयुक्त संगठन के प्रवक्ता जेएस संधू ने गुरुवार को कहा कि पूर्व सैनिक अपनी सभी शर्तों पर डटे हुए हैं और वे न तो अपनी मांगों से पीछे हटेंगे और न ही इनमें किसी तरह की कमी को मानेंगे।

ताज दुनिया का पांचवां सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

ताज दुनिया का पांचवां सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

लंदन - अपनी खूबसूरती के लिये दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचने वाले ताजमहल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक आकर्षणों की नयी सूची में पांचवां स्थान मिला है। ट्रैवल गाइड बुक ‘लोनली प्लैनेट’ की ‘अल्टीमेट ट्रैवेलिस्ट’ की नयी सूची में उत्तरी कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर को पहले स्थान पर रखा गया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ, तीसरे पर पेरू का ऐतिहासिक माचू पिच्चू और चौथे नंबर पर चीन की ग्रेट वॉल चाइना को जगह दी गयी है।

कांग्रेस कल करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

कांग्रेस कल करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

चंडीगढ़ - पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास का घेराव 21 अगस्त को किया जाएगा । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह फैसला गन्ना किसानों के बकाया की अदायगी में देरी तथा बेमौसमी बरसात और बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बदले किसानों को मुआवजे में बेवजह देरी को लेकर लिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में घेराव किया जाएगा। इस धरने में सांसद,विधायक, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, जिला अध्यक्षों सहित अन्य पार्टियों के नेता भी हिस्सा लेंगे। 

20 लाख में खरीदा घर, बिजली बिल 75 लाख

20 लाख में खरीदा घर, बिजली बिल 75 लाख

जीत के साथ क्लार्क को विदाई देना चाहेगा आस्ट्रेलिया

जीत के साथ क्लार्क को विदाई देना चाहेगा आस्ट्रेलिया

हादसे के बाद प्रशासन ने मणिकर्ण गुरुद्वारे के आसपास परिसरों को खाली करवाया

हादसे के बाद प्रशासन ने मणिकर्ण गुरुद्वारे के आसपास परिसरों को खाली करवाया

कंगना को ब्रांड अंबेसडर बनाने की तैयारी में जुटी सरकार

कंगना को ब्रांड अंबेसडर बनाने की तैयारी में जुटी सरकार

नेल्सन मंडेला के पोते पर नाबालिग लडकी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

नेल्सन मंडेला के पोते पर नाबालिग लडकी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

मनस्वी नोएल बनीं मिस इंडिया कनाडा 2015

मनस्वी नोएल बनीं मिस इंडिया कनाडा 2015

मोदी को दंगों पर घेरने वाले आईपीएस संजीव भट्ट बर्खास्त

मोदी को दंगों पर घेरने वाले आईपीएस संजीव भट्ट बर्खास्त

आलिया को उड़ता पंजाब के लिए राजी किया

आलिया को उड़ता पंजाब के लिए राजी किया

12 साल में कोयले की कीमतें सबसे कम

12 साल में कोयले की कीमतें सबसे कम

पोलीग्राफ टेस्ट में आंतकी नावेद ने किए कई अहम खुलासे, आईएसआई देती थी ट्रेनिंग

पोलीग्राफ टेस्ट में आंतकी नावेद ने किए कई अहम खुलासे, आईएसआई देती थी ट्रेनिंग

मुलायम ने रेप पर दिया विवादित बयान, महिलाओं ने किया विरोध

मुलायम ने रेप पर दिया विवादित बयान, महिलाओं ने किया विरोध

सांसद के बेटे को चाकू दिखाकर कॉल गर्ल ने लूटे डेढ़ लाख

सांसद के बेटे को चाकू दिखाकर कॉल गर्ल ने लूटे डेढ़ लाख

60 करोड़ देकर जेल से बच जाएंगे अंसल बंधु

60 करोड़ देकर जेल से बच जाएंगे अंसल बंधु

गुलजार ने अपने गीतों से अमर कर बनाया अपना जन्मदिन

गुलजार ने अपने गीतों से अमर कर बनाया अपना जन्मदिन

इंडिया में होगी इटली की वर्ल्ड क्लास सुपरबाईक नंवबर में लांच

इंडिया में होगी इटली की वर्ल्ड क्लास सुपरबाईक नंवबर में लांच

राष्ट्रपति की पत्नी सुव्रा मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना होंगी शामिल

राष्ट्रपति की पत्नी सुव्रा मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना होंगी शामिल

आप का पंजाब जोड़ो अभियान कल से, नए सदस्य जुडेंगें

आप का पंजाब जोड़ो अभियान कल से, नए सदस्य जुडेंगें

Back Page 148
X