शिमला - अगले महीने मुम्बई में होने वाले महाराष्ट्र इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट में फिल्म निर्माताओं को लुभाने की पूरी तैयारी हिमाचल पर्यटन विभाग ने कर रखी है। निर्माताओं को छूट देने की नीति को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है। विजय सिंह मनकोटिया ने बताया कि अभिनेत्री कंगना रणौत, जो हमीरपुर जिले की हैं, को हिमाचल पर्यटन का ब्रांड अंबेसडर बनने के लिए औपचारिक पत्र भेजा जा रहा है।