टोरंटो - मिसिसॉगा शहर की मनस्वी नोएल को यहां आयोजित प्रतियोगिता के 25वें संस्करण में मिस इंडिया-कनाडा 2015 का ताज पहनाया गया। साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को भी भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। नोएल का जन्म दुबई में हुआ है। नोएल सीआईएमटी से नाटक कला एवं अभिनय में स्त्रातक हैं और वर्तमान में टोरंटो के हंबर कॉलेज से मीडिया की पढाई कर रही हैं। नोएल की इच्छा फ्रीस्टाइल डांसिग के लिए एक अकादमी खोलने की है। नोएल चाहती है कि उस आकदमी में छात्र विभिन्न भारतीय और पारंपरिक नृत्य शैली सीखें।