सिंगापुर -उत्पादन में भारी बढ़ोतरी, लेकिन चीन, भारत और अमरीका सहित दुनिया के अन्य देशों की मांग घटने से वैश्विक स्तर पर कोयले की कीमत 12 साल के निचले स्तर 52.85 डालर प्रति टन पर आ गई। बेंचमार्क एपीआई-दो पर वर्ष 2016 के लिए कोयला वायदा 52.85 डालर प्रति टन पर आ रहा, जो नवंबर 2003 के बाद का न्यूनतम स्तर है।
आस्ट्रेलियाई बैंक मैक्वेयरी ने बुधवार को कहा कि भारत के कोयला आयात में कमी आई है और यह अक्तूबर 2014 के बाद का सबसे निचले स्तर पर है। यह गिरावट क्षणिक नहीं है। ताप विद्युत ऊर्जा क्षेत्र के लिए कोयला भंडार रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। साथ ही घरेलू उत्पादन में भी तेजी से सुधार देखी जा रही है, जिससे मांग में कमी आई है।