नई दिल्ली - मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक अश्विन लोहानी, एयर इंडिया के नए प्रमुख होंगे। 1980 बैच के भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी अश्विन, एयर इंडिया के वर्तमान प्रमुख रोहित नंदन का स्थान लेंगे। नंदन का तीन वर्षीय अनुबंध पिछले वर्ष ही समाप्त हो गया था, जिसे केंद्र सरकार ने एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया था। अश्विन लोहानी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद भारतीय रेल सेवा ज्वॉइन की थी। वो इंडियन स्टीम रेलवे सोसायटी के संस्थापक सदस्य भी हैं। उन्होंने 2004 में विनिंग एट वर्क अंगेस्ट ऑल ऑड्स नाम की एक किताब तथा स्मोकिंग ब्यूटीज नाम से एक कॉफी टेबल बुक भी लिखी है।