मुंबई - भारतीय जनता पार्टी के सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे मेहर सिंह तंवर को मुंबई के कलिना में एक फाइव स्टार होटल के बाहर कॉल गर्ल और उसके ड्राइवर ने कथित तौर पर चाकू की नोक पर लूट लिया। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद तंवर के पुत्र मेहर सिंह तंवर हाल ही में कारोबार के सिलसिले में मुंबई आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कॉल गर्ल बुलाने के लिए इस्कॉर्ट सर्विस प्रोवाइडर को फोन किया। उसके बाद कॉल गर्ल होटल के बाहर आई।
जब वह होटल के बाहर गए तो लडक़ी की कार के ड्राइवर ने सांसद पुत्र को चाकू दिखाया और पैसों की मांग की। मेहर ने डरकर उसे डेढ़ लाख रुपए दे दिए। आरोपियों के फरार होने के बाद मेहर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की जानकारी दी। देर बाद खुद थाना पहुंचकर कॉल गर्ल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तंवर की शिकायत पर कॉल गर्ल समेत दो अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है